26जेएनडी03: सीआरएसयू के कुलपति प्रोफेसर रामपाल सैनी को ज्ञापन सौंपते हुए एनएसयूआई के सदस्य। स्र
- फोटो : Archive
जींद। एनएसयूआई ने चौधरी रणबीर सिंह विश्वविद्यालय में विद्यार्थियों को आ रही परिवहन समस्याओं को लेकर कुलपति को ज्ञापन सौंपा और बेहतर बस सुविधा उपलब्ध करवाने की मांग की। एनएसयूआई के पदाधिकारियों ने बताया कि विश्वविद्यालय की बस लंबे समय से खराब हालत में खड़ी है। इसके चलते छात्र-छात्राओं को रोजाना परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है।
उन्होंने बताया कि विशेष रूप से बस स्टैंड और दूरदराज क्षेत्रों से आने वाले विद्यार्थियों को सुबह और शाम के समय उचित परिवहन सुविधा नहीं मिल रही। इससे विद्यार्थियों पर अतिरिक्त आर्थिक बोझ बढ़ रहा है और कई छात्रों को समय पर विश्वविद्यालय पहुंचने में कठिनाई हो रही है।
एनएसयूआई के अध्यक्ष जयदीप सिंधु ने कहा कि विद्यार्थियों की सुविधाओं की अनदेखी किसी भी स्तर पर बर्दाश्त नहीं की जाएगी। उन्होंने मांग रखी कि खराब बस को तुरंत ठीक करवाया जाए या नई बस खरीदी जाए।
साथ ही बस स्टैंड से विश्वविद्यालय तक नियमित बस सेवा शुरू की जाए, ताकि विद्यार्थियों को सुरक्षित और सुगम परिवहन सुविधा मिल सके। उन्होंने कहा कि बड़ी संख्या में विद्यार्थी गांवों और दूरदराज क्षेत्रों से प्रतिदिन पढ़ाई के लिए आते हैं। परिवहन व्यवस्था कमजोर होने से उनकी पढ़ाई प्रभावित हो रही है। इस दौरान निक्कु पहलवान, अजमेर रेढू, सचिन राठी, सुखविंदर ढुल, प्रवेश लाठर और प्रदीप राणा मौजूद रहे।