फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एनएसएस विद्यार्थियों में नेतृत्व कौशल का करती है विकास : मोर

Sat, 30 Aug 2025 11:42 PM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, जींद
विज्ञापन
30जेएनडी01-हिंदू कन्या महाविद्यालय में शपथ ग्रहण करते हुए स्वयंसवेक। स्रोत कॉलेज
विज्ञापन
जींद। हिंदू कन्या महाविद्यालय में राष्ट्रीय सेवा योजना में नए नामांकित वाॅलंटियर के लिए ओरिएंटेशन व प्लेज सेरेमनी का आयोजन किया गया। प्राचार्य डॉ. पूनम मोर ने कहा कि एनएसएस विद्यार्थियों में निस्वार्थ भावना, सामाजिक उत्तरदायित्व और नेतृत्व कौशल का विकास करती है।
विज्ञापन

एनएसएस कार्यक्रम अधिकारी क्रांति ने बताया कि प्रत्येक स्वयंसेवक को वर्ष में न्यूनतम 120 सेवा घंटे पूरे करने होते हैं। इसमें राष्ट्रीय, राजकीय, सात दिवसीय शिविर, ग्राम सेवा, पर्यावरण संरक्षण, स्वस्थ जीवनशैली जागरूकता, पौधरोपण आदि अभियान शामिल हैं। उन्होंने ड्रेस कोड, नियमित उपस्थिति, अभियान रिपोर्ट और रिकॉर्ड रखरखाव के नियमों का भी परिचय कराया। उन्होंने कहा कि स्वयंसेवकों को किसी भी चिकित्सा या आपदा राहत कार्य में तत्पर रहना होता है और सभी गतिविधियों में समूह समन्वय और अनुशासन बनाए रखना अनिवार्य है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें