05जेएनडी34: नगर पालिका में आयोजित स्वच्छ सर्वेक्षण-2024 के तहत मीटिंग में भाग लेते कर्मचारी व अ
- फोटो : स्रोत ग्रामीण
उचाना। नगर पालिका उचाना की ओर से स्वच्छ सर्वेक्षण-2024 ट्रेनिंग कार्यक्रम का आयोजन किया। नगर पालिका अभियंता, कनिष्ठ अभियंता, सफाई दरोगा, टीम लीडर आईसी एक्सपर्ट संजीव चहल एवं उचाना सफाई मित्र मौजूद रहे। संजीव चहल ने बताया कि कि स्वच्छ सर्वेक्षण-2024 के कुछ मापदंड है जो अलग-अलग तरीके से उनके नंबर मिलेंगे।
स्वच्छ सर्वेक्षण-2024 के कुल अंक 8500 हैं, जिसमें शहर की सफाई, शौचालय, गलियों की सफाई, स्कूल के टॉयलेट आदि को साफ रखने के दिए जाएंगे। उन्होंने बताया कि स्वच्छ सर्वेक्षण की टीम कभी भी मौका निरीक्षण के लिए नगर पालिका उचाना क्षेत्र में आ सकती है, जो उस क्षेत्र की साफ सफाई अन्य मापदंड को देखकर अंक दिए जाएंगे। स्वच्छ सर्वेक्षण में नगर पालिका उचाना का स्थान कौन से नंबर पर होगा, वह सब टीम द्वारा ही तय किया जाएगा। नगर पालिका उचाना के कर्मचारियों द्वारा सफाई को लेकर कमर कस ली है। सख्त हिदायत दी गई है कि वह अपना काम अच्छे से तरीके से करें और सरकार के नियमों की पालना करें किसी भी अधिकारी द्वारा कोई भी कोताही नहीं बरती जाएगी।