फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अब थाने में होगी पंचायत

विज्ञापन
विज्ञापन
रत्ताखेड़ा और सिल्लाखेड़ी के बीच चल रहा विवाद अब पुलिस तक पहुंच गया है। मामले को सुलझाने के लिए दोनों गांवों की पंचायतें शनिवार को सफीदों थाने में होगी। वहीं अब सिल्लाखेड़ी गांव की पंचायत इसे रत्ताखेड़ा सरपंच का निजी मामला बता रही है। इस मामले में सिल्लाखेड़ी गांव में रोष का माहौल है।
विज्ञापन


मामला सरपंच का, बदनामी दो गांवों की
 सिल्लाखेड़ी गांव रत्ताखेड़ा की पंचायत द्वारा सिल्लाखेड़ी गांव से अपने संबंध तोड़ने का मामला मीडिया में उठने के बाद शनिवार को सिल्लाखेड़ी गांव के लोगों की एक पंचायत गांव की सामान्य चौपाल में हुई। पंचायत में गांव रत्ताखेड़ा के सरपंच द्वारा गांव पर लगा गए आरोपों पर चर्चा की गई।

इस मौके  पर गांव के मौजिज व्यक्ति मास्टर हरिचंद, सेवा सिंह, उमेद सिंह, हवा सिंह, सुरत सिंह ने कहा कि गांव रत्ताखेड़ा द्वारा जिस प्रकार से गांव के साथ संबंध तोड़ने का बयान मीडिया में दिया है, इससे दोनों गांवों का भाईचारा टूटने के कगार पर है। जो कि समाज हित में नहीं है।
विज्ञापन


लोगों ने कहा कि यह मामला अकेले गांव के सरपंच सुशील का गांव सिल्लाखेड़ी के एक युवक के साथ था, लेकिन सरपंच ने इस मामले में दोनों गांवों को घसीट दिया है। जो कि सरपंच रात्ताखेड़ा का जिम्मेदारी भरा कदम नहीं था। इसके बाद गांव की पंचायत द्वारा निर्णय लिया गया कि इस मामले में प्रशासन की भी मदद ली जाए। इसके लिए सफीदों थाना परिसर में शनिवार को दोनों गांवों की एक पंचायत करने का निर्णय लिया गया।

पंचायत ने कहा सरपंच सुशील ने खुद शुरू किया झगड़ा
गांव सिल्लाखेड़ी में हुई पंचायत में लोगों ने कहा कि सरपंच सुशील द्वारा डेढ़ साल पहले गांव के युवक के साथ मारपीट की थी। उसके बाद गांव के उसी युवक ने सरपंच के साथ मारपीट की। उस मामले में पुलिस ने युवक को पकड़ लिया था, लेकिन पंचायत में मामला सुलझा लिया गया था। रत्ताखेड़ा सरपंच के इस कदम से गांव स्तब्ध था। वहीं मीडिया में मामला उछलने से गांव की बदनामी हुई है।

माफी मांगे सरपंच सुशील- पवन
इस मामले में सिल्लाखेड़ी गांव के सरपंच पवन ने भी इस मामले को गांव की बदनामी कहा है जिसका जिम्मेदार सरपंच सुशील है। जिसके कारण दोनों गांवों में तनाव का माहौल है। इसके लिए रत्ताखेड़ा सरपंच सुशील को सार्वजनिक तौर माफी मांगनी होगी।

नहीं मांगेेंगे माफी:  सुशील
वहीं सिल्लाखेड़ी गांव द्वारा सुशील सरपंच द्वारा माफी मांगे जाने के बयान पर कहा कि हमें ही गांव में पीटा जाता है, हमें ही माफी मांगने के लिए कहा जा रहा है। सिल्लाखेड़ी गांव का ऐसा फैसला सही नहीं है। हम अपनी बात पर खरे हैं । हम माफी नहीं मांगेंगे। 
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें