फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सामूहिक दुराचार पीड़िता के बयान कलमबद्ध

विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
पुलिस की कार्रवाई नहीं करने से निराश महिला के जहर खाने के मामले में मजिस्ट्रेट ने बुधवार को रोहतक पीजीआई में पीड़िता के बयान कलमबद्ध किए। महिला को मंगलवार शाम सामान्य अस्पताल के चिकित्सकों ने पीजीआई रोहतक रेफर कर दिया था। बुधवार को जैसे ही महिला की स्थिति में कुछ सुधार हुआ तो इसकी सूचना मजिस्ट्रेट को दी गई। मजिस्ट्रेट ने महिला के बयानों के आधार पर पुलिस को कार्रवाई के आदेश दिए हैं।

 मामले के जांच अधिकारी प्रवीण कुमार ने बताया कि पीजीआई रोहतक में पीड़ित महिला के मजिस्ट्रेट के सामने बयान दर्ज किए है।
गौरतलब है कि महिला के पति ने आरोप लगाया कि 26 अप्रैल को उसकी पत्नी पटियाला पूजा अर्चना करने के लिए गई थी, लेकिन पटियाला से लौटते समय शाम हो गई। उसकी पत्नी कैथल बस अड्डे पर बस नहीं मिलने के कारण बाहर खड़ी होकर जींद जाने वाले वाहनों के इंतजार में खड़ी थी।
विज्ञापन


इसी दौरान कार में सवार तीन लोग कैथल बस अड्डे पर पहुंचे और अलेवा जाने की बात कही। महिला ने कार सवारों से लिफ्ट ले ली। महिला के पति ने आरोप लगाया कि रास्ते में उल्टी आने पर कार सवारों ने कोल्ड ड्रिंक में नशीला पदार्थ मिलाकर उसको पिला दिया। इसके बाद वह बेसुध हो गई। उसके बेसुध होते ही कार सवार युवक उसे पूंडरी के एक गोदाम में ले गए। जहां पर तीन युवकों ने उसके साथ दुराचार किया। सुबह वह किसी तरह उनके चुंगल से बाहर निकली और फोन कर अपनी जानकार पूंडरी निवासी एक अन्य महिला को इसके बारे में बताया। 27 अप्रैल को महिला ने अपने पति और रिश्तेदारों को घटना के बारे में जानकारी दी।
विज्ञापन


 महिला पूंडरी पुलिस थाने पहुंची और तीनों आरोपियों पर अपहरण कर सामूहिक दुराचार करने का आरोप लगाया। शिकायत देने के बावजूद भी पुलिस ने कार्रवाई नहीं की। महिला के पति ने आरोप लगाया कि सोमवार शाम को पूंडरी थाना से फोन आया। फोन करने वाले पुलिसकर्मी ने कई आपत्तिजनक बातें कहीं। इससे आहत होकर उसने जहरीला पदार्थ निगल लिया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें