फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jind News: 18 सड़कों की अब सूरत बदलेगी

विज्ञापन
13जेएनडी18: सेढ़ा माजरा से उचाना कलां को जाने वाली सडक़ तो गड्ढों में तबदील हो चुकी है।  संवाद
विज्ञापन
उचाना। गड्ढों में तबदील लिंक मार्गों समेत 18 सड़कों की अब सूरत बदलेगी। पीडब्ल्यूडी ने इन सड़कों के निर्माण के लिए इस्टीमेट बना कर अप्रूवल के लिए मुख्यालय भेजा था। मुख्यालय से अप्रूवल मिलने के बाद अब टेंडर जल्द सड़कों की स्पेशल रिपेयर, कई गांवों के पेवर ब्लॉक लगाने सहित अन्य कार्य के लिए लगाए जाएंगे। इससे लोगों को अब हिचकोले नहीं खाने पड़ेंगे। कई सड़कों का विस्तारीकरण भी होगा तो कई नए सिरे से बनाए जाएंगे। इन सड़कों में कई ऐसी हैं जिसके निर्माण की मांग वाहन चालक, ग्रामीण 10-10 साल से करते आ रहे थे।
विज्ञापन

गांव को जोड़ने वाली सड़क गड्ढों में तबदील हो चुकी है। कई गांवों में तो सड़क ऐसी हो गई है कि यहां से दो पहिया वाहन से भी आवागमन नहीं हो पाता है। कई सालों से सड़क निर्माण, स्पेशल रिपेयर की मांग करते आ रहे है। डिप्टी सीएम दुष्यंत चौटाला से ग्रामीणों, वाहन चालकों ने मांग थी। डिप्टी सीएम ने इस मांग को पूरा करते हुए उनके पास जो विभाग पीडब्ल्यूडी है। उससे इन सड़कों की स्पेशल रिपेयर सहित अन्य सड़कों, पेवर ब्लॉक के काम होंगे।
1500 लाख से अधिक 18 सड़कों की स्पेशल रिपेयर, विस्तारीकरण, पेवर ब्लॉक पर पीडब्ल्यूडी खर्च करेगा। उचाना हलके में एक हजार करोड़ से अधिक के विकास कार्य हो चुके हैं। कुछ लोगों को उचाना में हो रहे विकास अच्छा नहीं लग रहा। कभी उचाना में विकास नहीं करवाया, लेकिन विकास, बांगर में राज लाने के नाम पर ये वोट लेते रहे।
विज्ञापन


वर्जन
उचाना हलके की 18 सड़कों की स्पेशल रिपेयर को लेकर अप्रूवल मुख्यालय से मिल गई है। जल्द इसको लेकर टेंडर लगा दिए जाएंगे। -बिजेंद्र सिंह, पीडब्ल्यूडी, एसडीओ, उचाना।
विज्ञापन



इंसेट

सड़क के नाम



अनुमानित लागत

दरोली खेड़ा से डोहाना खेड़ा

128.19

मखंड से काकड़ोद


213.66

भौंसला से खटकड़


97.92

कन्या स्कूल उचाना खुर्द से माता मंदिर तक 97.38

सेढ़ा माजरा से उचाना कलां


89.72

नरवाना जींद रोड से ग्रेन मार्केट वाया अस्पताल रोड
12.13

डूमरखा से तारखा


124.54

डूमरखा से ढाकल


139.46

स्पोर्ट्स स्टेडियम खरकभूरा

35.24



खेड़ी मंसानिया से उचाना खुर्द


77.37

भगवानपुरा से हवन कुंड



33.47

कटवाल से बिघाना


42.84

बड़ौदा से नगूरां रोड



29.25

थुआ से गुलियाना सौंगरी रोड


250.08

छातर से डाहोला


16.97

पेगां से शामदो होते हुए थुआ रोड

96.24

उचाना से किठाना



63.11

छातर से डाहोला



16.97

कुल राशि




1564.54 लाख
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें