फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jind News: ड्राइविंग लाइसेंस के लिए अब 400 रुपये की कटेगी रेडक्रॉस रसीद

विज्ञापन
19जेएनडी18-लघु सचिवालय स्थित ई-दिशा केंद्र में चल रहा काम। फाइल फोटो
विज्ञापन
जींद। जिला के युवक-युवतियों को अब ड्राइविंग लाइसेंस बनवाने के लिए ज्यादा पैसे खर्च करने पड़ेंगे। उनको मेडिकल प्रोजेक्ट में लाइसेंस के लिए काटी जाने वाली रसीद 400 रुपये कटवानी पड़ेगी, क्योंकि जिला प्रशासन ने फीस में चार गुणा बढ़ोतरी कर दी है। इससे पहले यह फीस 100 रुपये थी। अब प्रशासन ने फीस में इजाफा कर दिया है। फीस में बढ़ोतरी का सीधा असर लोगों की जेब पर पड़ेगा।
विज्ञापन


जिला रेडक्रॉस सोसाइटी की नौ मई को लघु सचिवालय में कार्यकारिणी की बैठक हुई थी। यह बैठक एडीसी एवं प्रधान विवेक आर्य की अध्यक्षता में हुई। इस बैठक में जिला रेडक्रॉस सोसाइटी जींद की वर्ष 2025-26 की कार्यकारिणी की बैठक में लिए गए निर्णयों पर चर्चा हुई। इसमें मेडिकल प्रोजेक्टर में लाइसेंस के लिए काटी जाने वाली रसीद की राशि 100 रुपये से बढ़ाकर 400 रुपये कर दी है।

बॉक्स

चार गुणा फीस बढ़ाना गलत

शहरवासी राजेश, संदीप, सुखदेव, नीरज, सुभाष, ओमकुमार, राजबीर, राहुल, सोनिया, सरिता का कहना था कि प्रशासन ने जो मेडिकल प्रोजेक्टर में लाइसेंस के लिए काटी जाने वाली रसीद की राशि में बढ़ोतरी की गई है। वह सरासर गलत है। प्रशासन को एक बार में 300 रुपये की बढ़ोतरी नहीं करनी चाहिए थी। इसका सीधा असर आम लोगों पर पड़ेगा। रसीद की राशि बढ़ाने से पहले प्रशासन को लोगों का ख्याल करना चाहिए था।
विज्ञापन


बॉक्स

ई-दिशा में रोजाना आ रहे 60-70 आवेदन

जिला के ई-दिशा केंद्र में ड्राइविंग लाइसेंस बनवाने को लेकर रोजाना 60-70 आवेदन आ रहे हैं। इसको लेकर युवक-युवतियां प्रतिदिन आवेदन लेकर लघु सचिवालय पहुंच रहे हैं। हालांकि लर्निंग ड्राइविंग लाइसेंस बनवाने के लिए 600 रुपये फीस लगती है। उसके बाद रेडक्रॉस में कक्षा लगाने पर 300 रुपये लिए जाते हैं। इसी तरह हैवी लाइसेंस बनवाने के लिए सामान्य वर्ग के आवेदनकर्ता को तीन हजार रुपये फीस भरनी होती है वहीं एससी और ओबीसी वर्ग के आवेदनकर्ता को 1500 रुपये फीस देनी होती है। इसके बाद लाइट ड्राइविंग लाइसेंस के लिए 1285 रुपये फीस लगती है। इस 100 की जगह 400 रुपये की रसीद का आम लोगों पर बोझ पड़ेगा।
विज्ञापन


वर्जन

पिछले दिनों रेडक्रॉस सोसाइटी की कार्यकारिणी की बैठक में रसीद की फीस में बढ़ोतरी की गई थी। अब ड्राइविंग लाइसेंस के लिए 400 रुपये की रसीद काटी जाएगी।

रवि हुड्डा, सचिव, रेडक्रॉस सोसाइटी, जींद
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें