फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अब सुबह आठ से शाम छह बजे तक खुलेंगी किराना की दुकानें

विज्ञापन
गोहाना रोड स्थित किताबों की दुकान पर शरीरिक दूरी के नियमों की अवहेलना करते लोग। - फोटो : Jind
विज्ञापन
डीसी डॉ. आदित्य दहिया ने जिले में दुकानों को खोलने के समय में बदलाव किया है। अब किराना के दुकानदार लोगों को आवश्यक वस्तुएं दिन भर आसानी से उपलब्ध करवा सकते हैं। उन्होंने बताया कि अब सुबह आठ से सायं छह बजे तक किराना की सभी दुकानें खुली रहेंगी, ताकि लोग घरों में जरूरत का सामान किसी भी समय आसानी से ले सकें। डीसी ने बताया कि जिला प्रशासन द्वारा व्यापार मंडल व किराना एसोसिएशन के साथ मिलकर यह भी निर्णय लिया गया है कि रविवार को सभी दुकानें पूर्ण रूप से बंद रहेंगी।
विज्ञापन

शारीरिक दूरी का पालना नहीं कर रहे लोग
शहर के गोहाना रोड पर बुक डिपो के सामने दिनभर लोगों की भीड़ लगी रहती है। इन दुकानों पर न तो दुकानदार ही लोगों को दूरी बनाने के लिए कहते हैं और न ही वहां पर किसी पुलिसकर्मी की ड्यूटी निर्धारित की गई। इसके कारण किताबों की इन दुकानों पर शारीरिक दूरी के नियमों की भी अवहेलना हो रही है।
सभी डिपो में पहुंचा राशन : डीसी
डीसी ने बताया कि सभी डिपो पर राशन पहुंचा दिया गया है। राशन कार्डधारक किसी भी समय राशन डिपो जाकर राशन प्राप्त कर सकते हैं। सभी राशन डिपोधारकों को निर्देश दिए गए हैं कि वह राशन कार्डधारकों को अविलंब राज्य सरकार द्वारा निर्धारित मात्रा में राशन उपलब्ध करवाना सुनिश्चित करें। उन्होंने बताया कि जिले में कुल 151424 कार्डधारक हैं। इनमें अंत्योदय अन्न योजना के 18438, अन्य प्राथमिकता वाले 84773, सीबीपीएल के 12550 तथा एसबीपीएल योजना के 35663 कार्डधारक हैं। राशन कार्डधारकों को सरकार की ओर से कार्ड की श्रेणी के अनुरूप गेहूं, चीनी, सरसों तेल, नमक व दाल समेत अन्य खाद्य सामग्री कोरोना के चलते डिपो पर उपलब्ध करवाई जा रही हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें