22जेनडी37 : सिविल सर्जन को अपनी मांगों का ज्ञापन सौंपती नर्सिंग ऑफिसर। संवाद
जींद। कंप्यूटर प्रोफेशनल की तर्ज पर अब ऑल नर्सिंग ऑफिसर वेलफेयर एसोसिएशन हरियाणा ने भी आंदोलन का रुख कर लिया है। नर्सिंग ऑफिसर प्रदेश के सभी नागरिक अस्पतालों, सीएचसी, पीएचसी व अन्य स्वास्थ्य केंद्रों पर मंगलवार को काले बैज लगाकर विरोध प्रदर्शन करेंगी। 28 जुलाई को करनाल में सीएम आवास का घेराव करेंगी।
सिविल सर्जन डॉ. गोपाल गोयल को सोमवार को ज्ञापन सौंपते हुए नर्सिंग ऑफिसर की जिला प्रधान शारदा सहरावत, सुनीता कंडेला, रानी, मुकेश, राजबाला, प्रोमिला तथा निर्मल ने कहा कि नर्सिंग ऑफिसर अपनी मांगों को लेकर स्वास्थ्यमंत्री से भी मिल चुकी हैं, लेकिन आज तक उनकी मांग पूरी नहीं की गई। उनकी नर्सिंग अलाउंस केंद्र के समान 7200 रुपये देने, ग्रुप सी से ग्रुप बी में करने की मांग हैं, लेकिन सरकार इस तरफ कोई ध्यान नहीं दे रही है। अब वह 23 जुलाई को सभी अस्पतालों में काले बैज लगाकर विरोध प्रदर्शन करेंगी। इसके बाद 28 जुलाई को करनाल में मुख्यमंत्री आवास का घेराव किया जाएगा। यदि इसके बाद भी सरकार ने उनकी मांग पूरी नहीं की तो वह आंदोलन को और कड़ा करने के लिए मजबूर होंगी। सिविल सर्जन को सौंपे ज्ञापन में नर्सिंग ऑफिसर ने अपने आंदोलन की रणनीति के बारे में चर्चा की। सिविल सर्जन डॉ. गोपाल गोयल ने कहा कि वह उनके ज्ञापन को सरकार के पास भेज देंगे।
22जेनडी37 : सिविल सर्जन को अपनी मांगों का ज्ञापन सौंपती नर्सिंग ऑफिसर। संवाद