फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jind News: 508 ग्राम अफीम के साथ कुख्यात बदमाश गिरफ्तार

विज्ञापन
06जेएनडी06-पुलिस गिरफ्त में अफीम के साथ पकड़ा गया बदमाश। स्रोत पुलिस
विज्ञापन
जींद। सीआईए स्टाफ नरवाना ने बेलरखा गांव के नजदीक नशा तस्कर को 508 ग्राम अफीम के साथ गिरफ्तार किया है। पकड़े गए आरोपी की पहचान सुरेंद्र ग्योंग गिरोह के कुख्यात बदमाश बेलरखा निवासी सुभाष उर्फ भाषा के तौर पर हुई है। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन

आरोपी सुभाष के खिलाफ हत्या, हत्या के प्रयास, फिरौती, अपहरण, सरकारी डयूटी में बाधा, नशीले पदार्थों की तस्करी व शराब तस्करी के निम्न अभियोग दर्ज हैं।
सीआईए नरवाना की टीम शनिवार देर शाम को बेलरखा गांव के पास मौजूद थी। इस दौरान सूचना मिली कि सुरेंद्र ग्योंग गिरोह का कुख्यात बदमाश सुभाष अफीम तस्करी का धंधा करता है। वह हमीरगढ़ रोड पर जलघर के पास अफीम की सप्लाई के लिए खड़ा है।
सीआईए टीम ने तुरंत उच्च अधिकारियों को सूचित किया और तुरंत कार्रवाई करते हुए जलघर के पास से आरोपी को काबू कर लिया। सीआईए टीम को राजपत्रित अधिकारी सुरेश कुमार नायब तहसीलदार उचाना की हाजिरी में आरोपी के पास कुल 508 ग्राम अफीम बरामद हुई। सदर थाना पुलिस ने आरोपी के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के अंतर्गत मामला दर्ज किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


बॉक्स

आरोपी का आपराधिक रिकॉर्ड

-चार फरवरी 2013 को आबकारी अधिनियम के तहत थाना सदर जींद में केस दर्ज।

-चार मार्च 2009 को आर्म्स के तहत थाना सिविल लाइन कैथल में केस दर्ज।

-13 मार्च 2008 को धारा 302, 307, 148, 149, 120 बी, आर्म्स एक्ट के तहत थाना शहर कैथल में केस दर्ज।

-दो मई 2008 को धारा 332, 353, 186, 506, 34 आईपीसी के तहत थाना सदर करनाल में केस दर्ज।

-25 जून 2007 को धारा 25/54/59 आर्म्स एक्ट के तहत थाना शहर कैथल में केस दर्ज।

-22 जून 2007 को धारा 387 आईपीसी के तहत थाना शहर कैथल में केस दर्ज।

-14 जून 2004 को धारा 364, 216, 120बी, 25/54/59 आर्म्स एक्ट के तहत थाना सदर कैथल में केस दर्ज।

-छह जुलाई 2025 को धारा 20बी/61/85 एनडीपीएस एक्ट के तहत थाना सदर नरवाना में केस दर्ज।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें