लॉकडाउन के बाद अनलॉक शुरू होने पर फिर से दुकानों को खोलने के लिए नई व्यवस्था लागू की गई है। अब मंगलवार से बाजार की सभी दुकानें एक साथ खुल सकेंगी। नई व्यवस्था में दुकान खोलने के लिए दाएं व बाएं ओर का झंझट समाप्त हो गया है। हालांकि बाजार खोलने के दौरान दुकानदारों और ग्राहकों पर नियम लागू रहेंगे। दुकान सुबह नौ से शाम सात बजे तक खुली रहेंगी और रात नौ से सुबह पांच बजे तक कर्फ्यू रहेगा। दुकानों को खोलने को लेकर एक महीने में छठी बार व्यवस्था बदली गई है।
डीसी डॉ. आदित्य दहिया के अनुसार कोविड-19 के चलते प्रदेश सरकार द्वारा जारी दिशा-निर्देशों के अनुसार दुकानदारों को नियम का पालन करना होगा। इसके लिए तहत शारीरिक दूरी, मास्क व सैनिटाइजर, दस्ताने का प्रयोग करना आवश्यक किया गया है। दुकानदारों के अलावा ग्राहकों को भी मास्क का अनिवार्य रूप से इस्तेमाल करना होगा।
ग्राहकों की करें थर्मल स्क्रीनिंग
डीसी ने कहा कि दुकानदार खरीददारी के लिए बाजार में आने वाले प्रत्येक ग्राहक की थर्मल स्क्रीनिंग करें, ग्राहाकों के हाथ सैनिटाइज करें। साथ ही यह भी सुनिश्चित करें कि कोई भी ग्राहक बिना मास्क के दुकान में प्रवेश नहीं करें।
नियम तोड़ने वालों पर होगी कार्रवाई
दुकानदार सभी निर्देशों का पालन करें। अगर कोई व्यक्ति नियमों का उल्लघंन करता है तो, उनके खिलाफ कार्रवाई की जाएगी। मिठाई की दूकान, बारबर की दूकान, मैरिज हॉल, बैकेंट हॉल पर पहले वाले आदेश ही जारी रहेंगे। उन्होंने बताया कि शादी समारोह में कम से कम 50 व्यक्ति ही शामिल हो सकते हैं। इसी प्रकार दाह संस्कार में 20 व्यक्ति शामिल होने की अनुमति प्रदान की गई है।
होम डिलिवरी करने वालों को बरतनी होगी सावधानी
उन्होंने बताया कि ऑनलाइन खाना बुकिंग करने वाले ढाबों, मिठाई की दुकान के अलावा अन्य दुकानदार को सामान डिलिवरी करने के दौरान यह ध्यान रखना होगा कि डिलिवरी देने वाले ब्वाय को दस्ताने और मास्क लगाना अनिवार्य होगा। इसके अलावा डिलिवरी देते समय शारीरिक दूरी का भी ध्यान रखना होगा। सप्लाई देने वाले लोगों को प्रतिदिन मेडिकल जांच व थर्मल स्क्रीनिंग करवानी होगी।
सोमवार को कई जगह दोनों तरफ खुलीं दुकानें
हालांकि प्रशासन ने मंगलवार से सभी दुकानों को खोलने की छूट दी है, लेकिन सोमवार को ही बाजार में यह नियम टूटते नजर आए। जनता बाजार, इंदिरा बाजार, मेन बाजार, फव्वार चौक सहित मुख्य बाजारों में एक तरफ की दुकानें पूरी तरह से खुली रही। साथ ही दूसरी ओर की लाइन में भी कई दुकान खुली रहीं। दरअसल रविवार को कुछ दुकानदारों द्वारा दुकान खोलने के बाद असमंजस की स्थिति रही।
नियमों का पालन करें लोग
सरकार ने लोगों को कुछ राहत दी हैं। इसमें लोगों को नियमों का ध्यान रखना होगा। खरीदारी के लिए घर से कम से कम व्यक्ति बाहर निकलें और अपने वाहनों की पार्किंग उचित जगह पर ही करें। शारीरिक दूरी का पालन जरूर करें।
डॉ. आदित्य दहिया, डीसी।
टूटते नियम... अनलॉक-1 में छूट मिलने के बाद बस स्टैंड के पास एक ऑटों में यात्रियों को भरकर ले जाता ड्र?- फोटो : Jind