फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jind News: टूटे सीवर का नहीं समाधान, लाल कपड़े से बचा रहे जान

Thu, 10 Aug 2023 01:10 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, जींद
विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन


उचाना। हाईवे पर पुलिस थाने से पहले सीवर का ढक्कन टूटा हुआ है। हादसे से बचाव के लिए लाल कपड़ा डंडे पर लगाया गया है। काफी दिनों से यहां पर लाल कपड़ा डंडे पर लगा नजर आ रहा है, लेकिन यहां पर जो ढक्कन टूटा हुआ है, उसे बदलने के लिए कोई कार्रवाई नहीं की जा रही है।
दिल्ली-पंजाब को जाने वाला मेन हाईवे होने के चलते यहां से वाहनों को आवागमन अधिक रहता है। वाहन चालक राजबीर, सुनील, सुभाष, रमेश ने कहा कि दिल्ली-पटियाला को जाने वाला मेन हाईवे है। यहां पर सीवर का ढक्कन काफी दिनों से जर्जर हो चुका है। विभाग की ओर से इसका स्थायी समाधान नहीं किया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

हर रोज सैकड़ों की संख्या में वाहनों का आवागमन रहता है। एसडीएम गुलजार मलिक ने कहा कि इसको लेकर एनएचएआई अधिकारियों को इस समस्या से अवगत करवाया दिया गया है। जल्द इसकी मरम्मत करवा दी जाएगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें