फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jind News: सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में महिला पुलिसकर्मी से दो महिलाओं ने की मारपीट

Thu, 10 Aug 2023 01:05 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, जींद
विज्ञापन
जुलाना के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में जांच के लिए पहुंचे पुलिसकर्मी। संवाद
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन


जुलाना। कस्बे के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में बयान दर्ज करने पहुंची महिला पुलिसकर्मी के साथ दो महिलाओं द्वारा मारपीट करने का आरोप है। मारपीट में महिला पुलिसकर्मी घायल हो गई। इसकी सूचना पाकर जुलाना पुलिस और डीएसपी रोहतास ढुल मौके पर पहुंचे। पुलिस ने सरकारी काम में बाधा डालने और मारपीट करने के आरोप में मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
जुलाना थाना में तैनात महिला पुलिसकर्मी अस्पताल में लड़ाई-झगड़े के मामले में बयान लेने पहुंची थी तो उसके साथ करसोला गांव निवासी रेखा और सरोज ने मारपीट की और सरकारी काम में बाधा डाली। पुलिस ने दोनों के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन


यह है मामला

करसोला गांव निवासी सरोज ने पुलिस को शिकायत दी थी कि उसके देवर और पति ने उसके साथ मारपीट की, जिसमें वह घायल हो गई। महिला बेटी रेखा के साथ जुलाना के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में इलाज के लिए आई हुई थी। इसी दौरान महिला पुलिसकर्मी मंजूबाला बयान दर्ज करने के लिए अस्पताल में पहुंची तो रेखा ने मोबाइल से वीडियो बनाना शुरू कर दिया। जब महिला पुलिसकर्मी ने इसका विरोध किया तो दोनों में झगड़ा हो गया और महिला पुलिसकर्मी के साथ दोनों महिलाओं ने मारपीट की। महिला पुलिसकर्मी ने इसकी शिकायत पुलिस को दी। सूचना पाकर डीएसपी रोहतास ढुल मौके पहुंचे। पुलिस ने महिला पुलिसकर्मी की शिकायत के आधार पर दोनों महिलाओं के साथ मारपीट करने और सरकारी काम में बाधा डालने के आरोप में मामला दर्ज किया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
विज्ञापन


महिला पुलिसकर्मी मंजूबाला ने पुलिस को शिकायत दी है कि उसके साथ करसोला गांव निवासी रेखा और सरोज ने मारपीट की और सरकारी काम में बाधा डाली। पुलिस ने दोनों आरोपी महिलाओं के खिलाफ सरकारी काम में बाधा डालना और मारपीट करने के आरोप में मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

-समरजीत सिंह, थाना प्रभारी जुलाना।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें