फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कोई भी वर्ग सरकारों से खुश नहीं : भनवाला

Sun, 03 Mar 2024 12:19 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, जींद
विज्ञापन
विज्ञापन
जींद। शहर के गणमान्य लोगों की बैठक शनिवार को लघु सचिवालय के निकट हुई। इसमें देश व प्रदेश की राजनीतिक तथा सामाजिक स्थिति पर विचार विमर्श किया गया। किसान आंदोलन के बारे में भी सभी ने विचार प्रकट किए। सरकार द्वारा की जा रही ज्यादतियों की निंदा की गई। किसान आंदोलन में शहीद हुए किसानों को दो मिनट का मौन धारण करके शोक प्रकट किया गया।
विज्ञापन

किताब सिंह भनवाला ने कहा कि वर्तमान हरियाणा सरकार और केंद्र सरकार जनता की भावनाओं को कुचलने पर तुली है। सभी वर्ग मांगों के लिए संघर्षरत हैं, लेकिन दोनों सरकारें इन वर्गों की कोई बात नहीं सुन रही है। किताब सिंह भनवाला ने कहा कि कोई भी वर्ग देश और प्रदेश की सरकार से खुश नहीं है। सभी संगठनों के प्रतिनिधियों को बुलाकर एक साझा मोर्चा तैयार किया जाएगा। रिटायर्ड कर्मचारियों का राज्यस्तरीय क्रमिक अनशन रोहतक में 12 फरवरी से लगातार चल रहा है। चार मार्च को इसका अंतिम दिन है। चार मार्च को अधिक से अधिक रिटायर्ड कर्मचारी शक्ति का प्रदर्शन करेंगे। इस अवसर पर वीरभान ढुल, जय नारायण पिलानिया, रामभज पहल, सूरज किरण, पालाराम बीबीपुर मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें