फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jind News: देवीलाल चौक फाटक पर अंडरपास निर्माण जल्द शुरू हो

Sun, 03 Mar 2024 12:17 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, जींद
विज्ञापन
विज्ञापन
जींद। देवीलाल चौक वाली फाटक के पास जल्द से जल्द अंडरपास के निर्माण की शुरुआत के लिए हरियाणा प्रदेश व्यापार मंडल का शिष्टमंडल डीसी मोहम्मद इमरान रजा से मिला। शिष्टमंडल की अगुवाई हरियाणा प्रदेश व्यापार मंडल के जिला प्रधान महाबीर कंप्यूटर ने की। महावीर ने डीसी से मांग की कि अंडरपास की टेंडर प्रक्रिया जल्द से जल्द पूरी की जाए। मार्च में लोकसभा चुनाव के मद्देनजर आचार संहिता लग सकती है। टेंडर प्रक्रिया में अधर में लटक जाएगी। इससे अंडरपास का निर्माण कार्य कई महीनों के लिए रुक सकता है। रास्ता बंद होने के कारण व्यापारियों को कई लाखों रुपये का प्रतिदिन नुकसान हो रहा है। काॅलोनीवासियों को भी काफी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। डीसी ने व्यापारियों को आश्वासन दिया कि जल्द ही अंडरपास की टेंडर प्रक्रिया आरंभ करने की कोशिश करेंगे। इस अवसर पर राजेश काजी, सुशील गोयल, अनिल गर्ग, रमाफल फौजी, आईडी गोयल, सुरेश बंसल, सुशील घोघडिया, नीरज गोयल मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें