फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jind News: मुख्य बाजार में सार्वजनिक शौचालय नहीं, दुकानदार व ग्राहक परेशान

विज्ञापन
फोटो 017एसएफडीएम1शहर का मुख्य बाजार जहां नहीं है सार्वजनिक शौचालय। संवाद 
विज्ञापन
सफीदों। सफीदों शहर के मुख्य बाजार में सार्वजनिक शौचालय नहीं होने से दुकानदारों, ग्राहकों और राहगीरों को रोजाना परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। शहर में नगर पालिका की ओर से केवल पांच सार्वजनिक शौचालय बनाए गए हैं लेकिन मुख्य बाजार में शौचालय नहीं होने के कारण प्रतिदिन यहां आने वाले पांच हजार लोगों को दिक्कत झेलनी पड़ती है।
विज्ञापन

सबसे अधिक परेशानी महिलाओं, बुजुर्गों और दूर-दराज से खरीदारी करने आने वाले लोगों को होती है। व्यापारियों का कहना है कि लंबे समय तक दुकान पर बैठने वाले दुकानदार मजबूरी में लघुशंका और शौच के लिए आसपास की गलियों का सहारा लेते हैं।
कई प्रमुख चौक और व्यस्त बाजार आज भी सार्वजनिक शौचालय की सुविधा से वंचित हैं। उनका कहना है कि शहर को खुले में शौच मुक्त घोषित किए जाने के बावजूद जमीनी स्तर पर सुविधाएं पर्याप्त नहीं हैं। शहर के बाहरी क्षेत्रों और झुग्गी-झोपड़ियों में रहने वाले कई लोग भी मजबूरी में खुले में शौच जाने को विवश हैं।
विज्ञापन


बाजारों में शौचालय की कमी से बढ़ रही परेशानी
दुकानदारों ने बताया कि नगर के कई प्रमुख बाजारों में सार्वजनिक शौचालय नहीं हैं। ग्राहकों को भी बार-बार शौचालय के बारे में पूछना पड़ता है, लेकिन उन्हें कोई सुविधा उपलब्ध नहीं हो पाती। व्यापारियों ने नगर पालिका से मुख्य बाजारों और प्रमुख चौकों पर आधुनिक सार्वजनिक शौचालय बनाने की मांग की है।

बदहाल हैं बने हुए सार्वजनिक शौचालय
शहर में बने पांच सार्वजनिक शौचालयों की स्थिति भी संतोषजनक नहीं है। अधिकांश शौचालयों में नियमित सफाई नहीं होने से गंदगी फैली रहती है। कई जगह शराब की खाली बोतलें और अन्य कचरा पड़ा रहता है। दुर्गंध के कारण लोगों का वहां खड़ा होना भी मुश्किल हो जाता है। व्यापारियों का कहना है कि पालिका के पास सफाई कर्मचारी होने के बावजूद नियमित सफाई नहीं कराई जाती।
वर्जन
नगर पालिका ने अग्रसेन चौक, नगर पालिका मार्केट, स्टेडियम के पास बनी दुकानों सहित पांच स्थानों पर सार्वजनिक शौचालय बनाए हैं। जहां अभी शौचालय नहीं हैं वहां उपयुक्त स्थान उपलब्ध होने पर नए शौचालय बनाए जाएंगे। शहर में सर्वे कराकर आवश्यकता वाले क्षेत्रों में सुविधाएं विकसित की जाएंगी और स्वच्छता व्यवस्था पर विशेष ध्यान दिया जाएगा। - आशीष कुमार, सचिव, नगर पालिका सफीदों
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें