फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कलौदा कलां में मिले महिला के शव की हुई पहचान

विज्ञापन
पु‌ल‌िस
विज्ञापन

विज्ञापन
गांव कलौदा कलां के खेतों में लगभग छह माह पहले जली हालत में मिले शव की पहचान हो गई है। शव नरवाना के ढाकल रोड निवासी कविता था। कविता की हत्या अवैध संबंधों के चलते उसके ही प्रेमी ने गला घोंटकर हत्या कर दी और उसके बाद शव को कलौदा कलां के खेतों में ले जाकर खुर्दबुर्द करने के लिए आग लगा दी। पुलिस ने इस मामले में उसके प्रेमी उचाना कलां निवासी दिनेश को काबू किया है। पकड़े गए आरोपी दिनेश ने खुलासा किया कि कविता और उसके पति रामकुमार के बीच में काफी समय से झगड़ा चल रहा था। इस दौरान उसके कविता के साथ अवैध संबंध हो गए। इस दौरान कविता ने अवैध संबंधों की वीडियो बना ली और उसे ब्लैकमेल करना शुरू कर दिया। इस दौरान कविता ने अपने पति रामकुमार की जमीन को हथियाने के लिए दबाव बनाना शुरू कर दिया। इसके बाद उसने योजनाबद्ध तरीके से 17 जून को कविता का गला घोंट कर हत्या कर दी। इसके बाद शव को खुर्दबुर्द करने के लिए गांव कलौदा कलां के खेतों में ले गया। जहां पर लकड़ियों के ढेर में शव को डालकर आग लगा दी और उसके बाद से फरार हो गया। पुलिस ने शव को कब्जे में ले लिया था, लेकिन शव जली हालात में होने के कारण उसकी पहचान संभव नहीं हो पाई थी। पुलिस ने उस समय कलौदा कलां के सरपंच बलबीर की शिकायत पर अज्ञात लोगों के खिलाफ हत्या, शव को खुर्दबुर्द करने का मामला दर्ज किया था। पुलिस जांच के दौरान गांव उचाना निवासी दिनेश का नाम सामने आया। पुलिस पूछताछ में आरोपी ने पूरे मामले को उगल दिया। पुलिस आरोपी से पूछताछ कर रही है।
विज्ञापन

आरोपी ने किया खुलासा
कलौदा कलां के खेतों में जली हालात में मिले शव की पहचान हो गई है और एक आरोपी को काबू कर लिया है। पुलिस पूछताछ में आरोपी ने हत्या के कारणों का खुलासा किया है। आरोपी से हत्या में शामिल अन्य लोगों के बारे में पूछताछ की जा रही है।
विज्ञापन

वसीम अकरम, कार्यवाहक एसपी, जींद
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें