फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

स्वास्थ्य विभाग की टीम ने पिल्लूखेड़ा में निजी क्लीनिक पर मारा छापा

विज्ञापन
क्लीनिक पर छापेमारी के दौरान दवाइयों की जांच करते डॉ. राजेश भोला और डॉ. अरुण। - फोटो : bureau
विज्ञापन
स्वास्थ्य विभाग की टीम ने शुक्रवार को कस्बे में चल रहे एक निजी क्लीनिक पर छापेमारी की। स्वास्थ्य विभाग की टीम ने छापेमारी के दौरान क्लीनिक में रखी दवाइयों की बारीकी से जांच की। वहीं क्लीनिक चला रहे डॉक्टर की डिग्री को भी जांच के लिए यूनिवर्सिटी में भेज दिया है। यूनिवर्सिटी से रिपोर्ट आने के बाद विभाग द्वारा आगामी कार्रवाई अमल में लाई जाएगी। स्वास्थ्य विभाग की इस कार्रवाई से कस्बे के निजी संचालकों में हड़कंप मच गया है। स्वास्थ्य विभाग को एक व्यक्ति ने शिकायत दी थी कि पिल्लूखेड़ा कस्बे में बिना डिग्री के एक निजी क्लीनिक चल रहा है। इस क्लीनिक में नशीली और प्रतिबंधित दवाइयां बेची जा रही हैं। इस क्लीनिक में उपचार के लिए आने वाले मरीजों के स्वास्थ्य के साथ खिलवाड़ किया जा रहा है। शिकायत के आधार पर कार्रवाई करते हुए स्वास्थ्य विभाग की टीम ने जींद नागरिक अस्पताल के वरिष्ठ चिकित्सक डॉ. राजेश भोला और कालवा सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र के डॉ. अरुण के नेतृत्व में निजी क्लीनिक पर छापेमारी की। स्वास्थ्य विभाग की टीम ने क्लीनिक में रखी दवाइयों की बारीकी से जांच की लेकिन इस दौरान स्वास्थ्य विभाग की टीम को क्लीनिक से किसी तरह की प्रतिबंधित दवाइयां नहीं मिली। इसके बाद टीम के सदस्यों ने क्लीनिक चला रहे डॉक्टर की डिग्री को जांच के लिए यूनिवर्सिटी भेज दिया। यूनिवर्सिटी की रिपोर्ट के बाद स्वास्थ्य विभाग द्वारा आगामी कार्रवाई अमल में लाई जाएगी। स्वास्थ्य विभाग की इस कार्रवाई से कस्बे के निजी क्लीनिक संचालकों में हड़कंप मच गया।
विज्ञापन


स्वास्थ्य विभाग को पिल्लूखेड़ा के एक निजी क्लीनिक संचालक के खिलाफ नशीली दवाइयां बेचने तथा बिना डिग्री के क्लीनिक चलाने की शिकायत मिली थी। शिकायत के आधार पर कार्रवाई करते हुए स्वास्थ्य विभाग की टीम ने क्लीनिक पर छापेमारी की है। इस दौरान क्लीनिक से किसी प्रकार की नशीली दवाइयां इत्यादि नहीं मिली हैं। डॉक्टर की डिग्री को जांच के लिए यूनिवर्सिटी भेजा गया है।
विज्ञापन

- डॉ. राजेश भोला, वरिष्ठ चिकित्सक
नागरिक अस्पताल, जींद

 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें