फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गंदे पानी की निकासी नहीं होने पर कॉलोनी वासियों ने मकानों के सामने खोदे गड्ढे

विज्ञापन
कॉलोनी के लोगों द्वारा अपने घरों के सामने खोदे गए गड्ढे। - फोटो : bureau
विज्ञापन

विज्ञापन
नगर के गैस एजेंसी मार्ग पर स्थित न्यू गीता कॉलोनी के बाशिंदे गांवों से भी बद्दतर जीवन जीने को मजबूर हैं। कॉलोनी में गंदे पानी की कोई भी निकासी व्यवस्था नहीं है। कॉलोनी के लोगों का कहना है कि वे इस बारे में कई बार वार्ड के पार्षद व प्रशासनिक अधिकारियों के पास जाकर अपना दुखड़ा बता चुके हैं, लेकिन कई वर्षों के बीत जाने के बाद भी किसी अधिकारी ने उनकी इस सामूहिक समस्या की ओर कोई ध्यान नहीं दिया।

अपनी इस समस्या से परेशान कॉलोनी के लोगों ने वीरवार को नगर परिषद व प्रशासनिक अधिकारियों के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। कॉलोनीवासी जीत सिंह, राजेश, पवन कुमार, किशोर चंद, राकेश, अनीता, रीना देवी, राजरानी, सीमा देवी व नरसो देवी ने बताया कि उनकी कॉलोनी में गंदे पानी की निकासी की किसी प्रकार की कोई व्यवस्था नहीं है। इस कारण वे नरक जैसा जीवन व्यतीत करने को मजबूर हैं। केवल इतना ही नहीं उनके घरों के पास भरे हुए पानी के गड्ढों में खड़े गंदे पानी में सारा दिन मक्खी मच्छर बैठे रहते हैं और वहीं मक्खी मच्छर खाने पीने की वस्तुओं पर बैठकर संक्रमित बीमारियां फैलाते हैं।
विज्ञापन


इस कारण कॉलोनी में कोई बड़ी महामारी फैलने का अंदेशा भी लोगों को हर समय सताता रहता है। कॉलोनी के लोगों ने बताया कि कॉलोनी में रात के समय कई बार आने-जाने वाले आगंतुक भी इन गड्ढों में गिरकर चोंटिल हो चुके हैं। कॉलोनी के लोगों ने बताया कि इस प्रकार अगर कॉलोनी से गंदे पानी की निकासी व्यवस्था कर दी जाए तो एक साथ कई समस्याओं का समाधान हो जाएगा। कॉलोनी के लोगों ने सरकार से मांग करते हुए कहा कि उनकी इस सामूहिक समस्या का जल्द से जल्द समाधान करवाया जाए।   
विज्ञापन



इस मामले में जब नगर पालिका के चेयरमैन सेवाराम सैनी से बात की गई तो उन्होंने बताया कि इससे पहले पालिका में एमई नहीं थे, जिसकी वजह से सारे काम रुके हुए थे। पालिका में डिच ड्रेन तक नाला बनाने का प्रस्ताव पारित कर दिया गया है। जल्द ही इस पर काम भी शुरू हो जाएगा।

 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें