फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jind News: नाबालिग बनी मां के आरोपी का नहीं लगा सुराग

Tue, 07 Oct 2025 01:09 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, जींद
विज्ञापन
विज्ञापन
जींद। नागरिक अस्पताल में चार अक्तूबर को नाबालिग बनी मां के आरोपी का सुराग नहीं लगा। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया था लेकिन अभी तक वह पुलिस गिरफ्त से बाहर है।
विज्ञापन

चार अक्तूबर को शहर थाना इलाके की एक 17 वर्षीय लड़की को पेट दर्द के कारण इलाज के लिए नागरिक अस्पताल लाया गया था। जांच के दौरान पता चला कि नाबालिग लड़की गर्भवती है। बीते दिन उसने मृत बच्ची को जन्म दिया था। बच्ची के अंग विकसित हो चुके थे। छानबीन में सामने आया था कि पीड़िता दूसरे जिले की रहने वाली है और अपने परिवार के साथ शहर में रह रही है।
परिवार पहले शहर के दूसरे इलाके में रहता था। जहां पर पीड़िता के साथ किसी ने दुष्कर्म कर दिया था। घटना दिसंबर 2024 के अंत की बताई जा रही थी। लड़की के भ्रूण का पोस्टमार्टम मेडिकल कॉलेज खानपुर में करवाया गया था।
विज्ञापन

इस मालले में पुलिस ने अज्ञात के खिलाफ दुष्कर्म करने, चाइल्ड प्रोटेक्शन एक्ट समेत विभिन्न भारतीय न्याय संहिता के तहत मामला दर्ज जांच शुरू कर दी थी। प्रभारी मनीष कुमार ने बताया कि पुलिस इस मामले की जांच कर रही है। जल्द ही आरोपी को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें