06जेएनडी06: प्रतियोगिता में विजेता टीम को बधाई देते हुए जिला शिक्षा अधिकारी रोहताश वर्मा। स्र
जींद। राजकीय कन्या वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय में सोमवार को जिलास्तरीय विज्ञान क्विज प्रतियोगिता में नरवाना स्कूल की टीम प्रथम रही। द्वितीय स्थान पर बडनपुर स्कूल व तीसरे स्थान पर नरवाना के पीएमश्री स्कूल की टीम रही। राजकीय कन्या वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय आरोही व मॉडल स्कूल हसनपुर की टीम ने प्रथम पांच में अपना स्थान बनाया। जिले की यह पांच टीम अब जोनल व राज्यस्तर पर अपनी प्रतिभा दिखाएंगी। जिला शिक्षा अधिकारी रोहतास वर्मा ने विजेता टीमों को बधाई देकर जोनल तथा राज्य स्तर पर अच्छा प्रदर्शन करने के लिए प्रेरित किया। प्रश्नों को रोचक बनाने में जिला स्तरीय टीम में डॉक्टर सुरेंद्र नैन, सविता लाठर, अनिल ने विशेष भूमिका निभाई। संवाद