08जेएनडी24: कांफ्रेसहॉल में मीटिंग लेते हुए एसडीएम दलजीत सिंह। स्राेत प्रशासन
जींद। गणतंत्र दिवस पर आयोजित होने वाले उपमंडल स्तरीय कार्यक्रम को लेकर उपमंडल कार्यालय के कांफ्रेस हॉल में एसडीएम दलजीत सिंह की अध्यक्षता में बैठक हुई।
दलजीत सिंह ने बताया कि गणतंत्र दिवस का आयोजन कपास मंडी में होगा। 19 जनवरी को खंड अलेवा, उचाना के सभी शिक्षण संस्थानों की सांस्कृतिक कार्यक्रम चयन के लिए प्रथम रिहर्सल गीता विद्या मंदिर हाई स्कूल उचाना मंडी में होगा। स्वास्थ्य विभाग, पशुपालन विभाग, महिला एवं बाल विकास विभाग, बाबा प्रेमनाथ खेल अकादमी झांकी प्रस्तुत करेंगे। परेड प्लाटून में सभी एनसीसी स्काउट गाइड प्लाटून भाग लेंगे।
इसकी जिम्मेदारी रणपाल श्योकंद खंड शिक्षा अधिकारी उचाना, विजेंद्र खंड शिक्षा अधिकारी अलेवा की लगाई गई। जन स्वास्थ्य विभाग पानी, बिजली वितरण निगम बिजली की व्यवस्था, फूड सप्लाई और हैफेड रिप्लेसमेंट, पुलिस विभाग झंडा परेड खुली जीप की व्यवस्था करेंगे, नगर पालिका सफाई टेंट की व्यवस्था, मार्केट कमेटी फोटोग्राफी , साउंड, प्रमाण पत्र, पीडब्लूडी पेचवर्क, वन विभाग गमले और गुब्बारे की व्यवस्था करेंगे। इस अवसर पर तहसीलदार निखिल सिंगला, बीडीपीओ शमशेर नैन, सुनीता देवी, विकास मौजूद रहे।