फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jind News: बार एसोसिएशन के संचालन और चुनाव के लिए नौ सदस्यीय तदर्थ समिति गठित

विज्ञापन
विज्ञापन
जींद। पंजाब एवं हरियाणा बार काउंसिल ने जिला बार एसोसिएशन के मामलों का संचालन करने और नए चुनाव करवाने के लिए नौ सदस्यीय तदर्थ कार्यकारिणी समिति गठित की है। बार काउंसिल ने समिति को आदेश जारी होने के 15 दिन के भीतर बार एसोसिएशन के जनरल हाउस की बैठक बुलाने के निर्देश दिए हैं, ताकि एसोसिएशन का कामकाज सुचारु रूप से चलाया जा सके।
विज्ञापन

पंजाब एवं हरियाणा बार काउंसिल की ओर से 26 अक्तूबर को जारी पत्र के अनुसार, यह समिति पंजाब एवं हरियाणा हाईकोर्ट द्वारा रिट याचिका में आठ सितंबर को पारित आदेश के अनुपालन में गठित की गई है।
समिति का गठन बार काउंसिल के बार एसोसिएशन (संविधान और पंजीकरण) नियम, 2015 के तहत किया गया है। समिति में अधिवक्ता दया सिंह, जेएन भारद्वाज, एसएन सिंह, राम पाल सिंह राणा, सुबे सिंह ढिल्लों, कमलदीप नैन, मंजीत श्योराण, नवजीत सिंह मलीम और बीरेंद्र श्योकंद को शामिल किया गया है।
विज्ञापन

बार काउंसिल के निर्देशानुसार, समिति जिला बार एसोसिएशन जींद के मामलों का प्रबंधन करेगी और नए चुनाव करवाने की प्रक्रिया आगे बढ़ाएगी। इसके साथ ही समिति को आदेश जारी होने के एक पखवाड़े के भीतर एसोसिएशन के जनरल हाउस की बैठक बुलानी होगी। इस बैठक के माध्यम से एसोसिएशन के कामकाज को व्यवस्थित बनाए रखने की दिशा में आवश्यक कदम उठाए जाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें