फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jind News: जुलाना खंड के नौ बच्चों को मिलेगा नेशनल गोल्डन एरो अवाॅर्ड

विज्ञापन
विज्ञापन
जुलाना। जुलाना ब्लॉक ने कब बुलबुल गतिविधियों में एक बार फिर से शत प्रतिशत परिणाम हासिल करके रिकॉर्ड बनाया है। राष्ट्रीय स्तर पर कब बुलबुल गतिविधियों में शानदार प्रदर्शन पर जिले के 61 कब बच्चों को प्राथमिक स्तर के सबसे बड़े नेशनल गोल्डन एरो अवाॅर्ड के लिए चुना गया है। खास बात यह है कि जुलाना के राजकीय कन्या प्राथमिक पाठशाला शामलो कलां के पांच बच्चे व राजकीय प्राथमिक पाठशाला करेला के चार बच्चों ने गोल्डन ऐरो का कैंप किया था और ये सभी नौ बच्चे चयनित हुए हैं।
विज्ञापन

जिला प्रशिक्षण आयुक्त सुदेश सहरावत व कब मास्टर कर्मबीर के अथक प्रयासों से यह उपलब्धि हासिल हुई है। दिल्ली में 22 फरवरी को राष्ट्रीय मुख्यालय दिल्ली में राष्ट्रीय मुख्य आयुक्त द्वारा बच्चों को सम्मानित किया जाएगा। जिला प्रशिक्षण आयुक्त सुदेश सहरावत ने बताया कि इन गतिविधियों के जरिए प्राथमिक कक्षा के बच्चों को खेल-खेल के माध्यम से सिखाया जाता है। कैंपों में कब (लड़के) बुलबुल (लड़कियां) को नैतिक शिक्षा दी जाती है।
ऐसे मिलता है अवाॅर्ड

छोटे बच्चों को इसके लिए चार चरणों का कैंप लगाना होता है। इसमें उन्हें जंगल स्टोरी की जानकारी, साफ सफाई, कमीज के बटन बंद करना, भोजन प्रार्थना, पांच फूल व पत्तियों की जानकारी प्राप्त करना। गांठें लगाना, राष्ट्रीय गान, स्काउट झंडा गीत, भालू डांस, पैक मीटिंग, समुदाय के बारे में जानकारी, नैतिक शिक्षा, हेंड क्राफ्ट, पेड़ों, फर्स्ट एड, गुड टर्न, पेंटिंग, साइकिल चलाना, सर्व धर्म प्रार्थना, किम गेम, भगीरा डांस, दक्षता की जानकारी प्राप्त करना है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें