फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

डेंगू के नौ मामले आए, जिले में अब तक हो चुके हैं 246 मामले

विज्ञापन
विज्ञापन
जींद। जिले में लगातार डेंगू के मरीज मिल रहे हैं। वीरवार को भी स्वास्थ्य विभाग को डेंगू की मिली रिपोर्ट में नौ नए मरीज मिले हैं। इसके चलते जिला में डेंगू का आंकड़ा 246 पर पहुंच गया है।
विज्ञापन

स्वास्थ्य विभाग को मिली रिपोर्ट में विजय नगर निवासी 43 वर्षीय महिला, शर्मा नगर निवासी 37 वर्षीय महिला, 14 वर्षीय किशोरी, गांव मोरखी निवासी 51 वर्षीय व्यक्ति, अशरफगढ़ निवासी 45 वर्षीय व्यक्ति, जाट धर्मशाला के निकट रहने वाला 20 वर्षीय युवक, बडौद की 25 वर्षीय महिला, नगूरां का 23 वर्षीय युवक, अहिरका का 52 वर्षीय व्यक्ति शामिल है। स्वास्थ्य निरिक्षक राममेहर वर्मा ने बताया कि डेंगू को लेकर विभाग द्वारा जागरूकता अभियान के साथ-साथ बुखार पीड़ितों के खून के सैंपल लेने के लिए भी अभियान चलाया हुआ है। उन्होंने लोगों से पूरी बाजू के कमीज पहनने, सोते समय मच्छरदानी लगाने, घर के दरवाजों व खिड़कियों पर जाली लगवाने की सलाह दी और बताया कि घर मे किसी भी बर्तन में खुला पानी नहीं रखें और पशु आदि के लिए रखे बर्तनों को प्रति दिन साफ करें।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें