फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jind News: बारिश में बने गड्ढों में कोल्ड मिक्स भरने में जुटा एनएचएआई

विज्ञापन
विज्ञापन
नरवाना।
विज्ञापन

दिल्ली-पटियाला नेशनल हाईवे पर हुई हालिया बारिश ने सड़क की बदहाल स्थिति उजागर कर दी है। तेज बरसात के बाद हाईवे पर पहले से मौजूद गड्ढे और बड़े हो गए जबकि कई स्थानों पर जलभराव के कारण वाहन चालकों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ा।
स्थिति बिगड़ने के बाद भारतीय राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण (एनएचएआई) ने सड़क के गड्ढों को कोल्ड मिक्स से भरने और जलनिकासी व्यवस्था सुधारने का काम शुरू कर दिया है।
विज्ञापन

हालांकि, बारिश के बीच शुरू हुई इस मरम्मत पर स्थानीय लोगों ने सवाल उठाए हैं। उनका कहना है कि यदि बरसात से पहले सड़क की समय रहते मरम्मत कर दी जाती तो यह स्थिति पैदा नहीं होती। बारिश, सड़क पर जमा पानी और भारी वाहनों की आवाजाही के कारण पहले भरे गए गड्ढे भी उखड़ गए और कई नए गड्ढे बन गए। अब इन्हीं गड्ढों में कोल्ड मिक्स डालकर मरम्मत की जा रही है।
शहर के निवासी अनिल, रमेश, राममेहर और अंकित का कहना है कि कोल्ड मिक्स केवल अस्थायी समाधान है। उनका मानना है कि यदि दोबारा तेज बारिश हुई तो यह मिक्स बहकर निकल जाएगा और सड़क फिर से गड्ढों में तब्दील हो जाएगी। समस्या जस की तस बनी रहेगी।
उन्होंने एनएचएआई से बरसात समाप्त होने के बाद गुणवत्तापूर्ण और स्थायी मरम्मत कराने की मांग की है ताकि लोगों को बार-बार होने वाली परेशानी से राहत मिल सके।
नालों की क्षतिग्रस्त स्लैब को बदला जा रहा
दूसरी ओर, एनएचएआई ने हाईवे के दोनों ओर बने गंदे और बरसाती नालों की सफाई का अभियान भी शुरू कर दिया है। जिन स्थानों पर नालों की स्लैब क्षतिग्रस्त थीं उन्हें बदला जा रहा है ताकि बारिश का पानी आसानी से निकल सके और सड़क पर जलभराव की समस्या कम हो। अमर उजाला ने वीरवार को हुई तेज बारिश के बाद हाईवे पर जलभराव और कचरे से अटे नालों की समस्या को प्रमुखता से प्रकाशित किया था। इसके बाद शनिवार को एनएचएआई की टीम सफाई और मरम्मत कार्य में जुटी दिखाई दी जिससे लोगों को उम्मीद जगी है कि जलनिकासी व्यवस्था में कुछ सुधार होगा।
विज्ञापन


बाक्स
नेशनल हाईवे के दोनों तरफ बने गंदे पानी के नालों की सफाई शुरू कर दी गई है। जल्द ही अन्य नालों की सफाई करवा दी जाएगी और लोगों को किसी भी प्रकार की परेशानी नहीं होने दी जाएगी। इसमें शहरवासियों का भी सहयोग जरूरी है क्योंकि लोग कचरा कूड़ा सब इन गंदे नालों में डाल देते है। –रजत बतरा, हाईवे इंजीनियर, एनएचएआई नरवाना
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें