फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jind News: न्यू जवाहर नगर में झाड़ियों में मिली नवजात बच्ची

Fri, 29 Sep 2023 11:48 PM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, जींद
विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन


जींद। सफीदों रोड स्थित न्यू जवाहर नगर में शुक्रवार की सुबह पार्क से सटे खाली प्लाट की झाड़ियों में नवजात बच्ची मिली। बच्ची का जन्म रात को ही हुआ था। यहां अमित नामक एक युवक ने इसकी सूचना पुलिस को दी। पुलिस ने बच्ची को नागरिक अस्पताल में दाखिल करवाया। बाल रोग विशेषज्ञ डॉ. रघुबीर पूनिया ने बताया कि बच्ची पूरी तरह से स्वस्थ है। उसे कुछ दिन इलाज की जरूरत है। पुलिस ने अमित की शिकायत पर अज्ञात महिला के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी। इसकी सूचना महिला एवं बाल संरक्षण अधिकारी को भी दे दी गई है।
न्यू जवाहर नगर निवासी अमित सुबह जब अपने घर से निकले तो एक बच्चे की रोने की आवाज सुनाई दी। जब वह खाली प्लाट में गए तो वहां झाड़ियों में एक नवजात बच्ची पड़ी थी। उन्होंने 112 पर कॉल करके पुलिस को सूचना दी। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर बच्ची को कब्जे में लिया और अमित के घर से एक कपड़ा लेकर उसमें बच्ची को लपेट कर नागरिक अस्पताल में दाखिल करवाया। यहां बाल रोग विशेषज्ञ डॉ. रघुबीर पूनिया ने बच्चों को दाखिल कर जांच की। डॉ. पूनिया ने बताया कि बच्ची का जन्म रात को ही हुआ है। वह पूरी तरह से स्वस्थ है। डिप्टी एमएस डॉ. राजेश भोला ने कहा कि बच्ची को गोद लेने के लिए कई लोग अस्पताल पहुंचे, लेकिन वह ऐसे बच्ची को गोद नहीं दे सकते। पुलिस ने अमित की शिकायत पर अज्ञात महिला के खिलाफ मुकदा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन

बॉक्स
स्टाफ नर्स ने निभाई मां की भूमिका
बच्ची को जब अस्पताल लाया गया तो यहां मौजूद स्टाफ नर्स ने बच्ची को संभाला और उसे मां की तरह प्यार दिया। बच्ची को एसएनसीयू में उपचार के लिए दाखिल किया। यहां मौजूद तीन स्टाफ नर्स बार-बार बच्ची की जांच कर रही थीं। जब डॉ. रघुबीर पूनिया ने कहा कि बच्ची पूरी तरह से स्वस्थ है तो नर्सों ने राहत की सांस ली।
विज्ञापन

बॉक्स
कलयुगी मां को कोस रहे लोग
जैसे ही एक बच्ची के लावारिस हालत में पड़ी होने का समाचार लोगों को पता चला तो अस्पताल में काफी लोग जमा हो गए। सभी उस कलयुगी मां को कोस रहे थे। लोगों का कहना था कि आजकल लोग बच्चों के लिए तरस रहे हैं। बहुत से लोग तो एक बच्ची होने पर भी खुश हैं, लेकिन इस कलयुगी मां ने सारी हदें पार कर दीं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें