फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jind News: एनसीसी कैडेट्स ने निकाली स्वच्छता जागरूकता रैली

Fri, 29 Sep 2023 11:47 PM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, जींद
विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन


जींद। डीएवी शताब्दी पब्लिक स्कूल के एनसीसी कैडेट्स व हब के छात्रों की ओर से मेरी माटी मेरा देश के जरिये आजादी का अमृत महोत्सव मनाया गया। एनसीसी कैडेट्स ने स्वच्छता ही सेवा पर रैली निकाली। इसमें 150 से अधिक छात्रों ने भाग लिया और लोगों को गीला और सूखा कूड़ा अलग-अलग डालने के प्रति जागरूक किया। साथ ही मेरी माटी मेरा देश विषय पर प्रभात फेरी निकाली गई। इसमें शहर के लोगों को जिले व देश के वीरों के बारे में याद दिलवाया गया। डीएवी संस्थाओं के क्षेत्रीय निदेशक डॉ. धर्मदेव विद्यार्थी ने छात्रों को पंच प्राण शपथ दिलवाई। इसमें छात्रों ने भारत देश की सदा सेवा करने का व एक निष्ठावान सच्चे देशभक्त बनने का प्रण लिया। छात्रों ने इस अवसर पर निबंध प्रतियोगिता व पोस्टर बनाओ प्रतियोगिता में भी भाग लिया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें