फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jind News: यूजी दाखिलों का नया शेड्यूल जारी, 15 जून तक होंगे ऑनलाइन आवेदन

Sat, 06 Jun 2026 05:24 PM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, जींद
विज्ञापन
06जेएनडी16-​​शिरोम​णि श्रीसैन भगत पीजी कालेज में आवेदन करने पहुंचे विद्यार्थी। स्रोत संस्थान
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

जींद। उच्चतर शिक्षा विभाग ने कॉलेजों में यूजी (स्नातक) पाठ्यक्रमों में दाखिले के लिए नया शेड्यूल जारी कर दिया है। नए शेड्यूल के अनुसार ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया 15 जून तक चलेगी। विद्यार्थी 17 जून तक अपनी पसंदीदा संकाय (फैकल्टी) में बदलाव कर सकेंगे।

इसके बाद जिन विद्यार्थियों के आवेदन में कोई आपत्ति या त्रुटि होगी उसकी सूची 18 जून को जारी की जाएगी। कॉलेजों की प्रवेश समिति द्वारा दस्तावेजों का सत्यापन 22 जून तक किया जाएगा। सत्यापन प्रक्रिया पूरी होने के बाद 26 जून को पहली प्रोविजनल मेरिट लिस्ट और 27 जून को फाइनल मेरिट लिस्ट जारी होगी।
विज्ञापन

पहली मेरिट लिस्ट में चयनित विद्यार्थी 28 जून से 1 जुलाई तक फीस जमा कर सकते हैं। इसके बाद रिक्त सीटों के लिए 2 जुलाई को दूसरी प्रोविजनल मेरिट लिस्ट और 3 जुलाई को फाइनल मेरिट लिस्ट जारी की जाएगी। दूसरी मेरिट लिस्ट में चयनित विद्यार्थियों को 4 से 7 जुलाई तक फीस जमा कराने का अवसर मिलेगा।
यदि इसके बाद भी विभिन्न संकायों में सीटें खाली रहती हैं तो 9 जुलाई से फिजिकल काउंसिलिंग प्रक्रिया शुरू होगी। 10 जुलाई को उच्चतर शिक्षा विभाग दोबारा पोर्टल खोलेगा जिसमें विद्यार्थी नए आवेदन कर सकेंगे या पहले से किए गए आवेदन में संकाय परिवर्तन कर सकेंगे।
इसके बाद 11 से 17 जुलाई तक 100 रुपये लेट फीस के साथ दाखिले किए जाएंगे। यदि सीटें तब भी खाली रहती हैं तो 18 से 24 जुलाई तक दाखिले होंगे। इस अवधि में पहले से निर्धारित 100 रुपये लेट फीस के अतिरिक्त प्रत्येक दिन 100 रुपये अतिरिक्त लेट फीस देनी होगी।
विज्ञापन

वर्जन
उच्चतर शिक्षा विभाग ने कॉलेजों में दाखिले को लेकर मेरिट लिस्ट का नया शेड्यूल जारी किया है। अब पहली मेरिट लिस्ट 27 जून को जारी होगी। ऑनलाइन आवेदन 15 जून तक होगा।-डाॅ. सत्यवान मलिक, प्राचार्य, शिरोमणि श्रीसैन भगत पीजी कालेज जींद
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें