09जेएनडी01: राजकीय महाविद्यालय में पुस्तक विमोचन करते प्राचार्य मलिक और अन्य। स्रोत संस्थान
जींद। राजकीय महाविद्यालय में डॉ. बालकृष्ण की लिखी भौतिकी की नई पुस्तकों का विमोचन हुआ। पुस्तकें राष्ट्रीय शिक्षा नीति के अनुरूप हिंदी और अंग्रेजी दोनों भाषाओं में तैयार की गई हैं। इनमें मूलभूत भौतिकी विशेष रूप से गैर-विज्ञान संकाय के विद्यार्थियों में वैज्ञानिक सोच विकसित करने के लिए लिखी गई है।
दैनिक जीवन में भौतिकी सभी संकायों के प्रथम व चतुर्थ सेमेस्टर के लिए उपयोगी है। इसके अतिरिक्त, चौथे व छठे सेमेस्टर के लिए दो लैब मैनुअल भी जारी किए गए। प्राचार्य डॉ. सत्यवान मलिक ने कहा कि ये पुस्तकें अकादमिक स्तर के साथ-साथ हरियाणा सरकार की प्रतियोगी परीक्षाओं के लिए भी अत्यंत महत्वपूर्ण हैं जहां विज्ञान के प्रश्न हिंदी में पूछे जाते हैं। इस अवसर पर उप-प्राचार्य रणधीर सिंह सहित अन्य वरिष्ठ प्राध्यापक मौजूद रहे।