फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कमरे में लगी आग से शो रहा नवदंपती 80 प्रतिशत झुलसा, पीजीआई रेफर

विज्ञापन
नवदंपती के कमरे मंे जला बैड। - फोटो : Jind
विज्ञापन
गांव पेगां के एक घर में ऊपर बने कमरे में वीरवार देर रात संदिग्ध परिस्थितियों में आग लग गई, जिससे कमरे में शो रहा नवदंपती बुरी तरह से झुलस गया। दोनों को गंभीर हालत में रात में ही नागरिक अस्पताल लाया गया, जहां से चिकित्सकों ने उन्हें पीजीआई रोहतक रेफर कर दिया। आग लगने के कारणों का पता नहीं चल पाया है। आग लगने से दंपती 80 प्रतिशत तक झुलस गया है। सीन ऑफ क्राइम की टीम ने मौके पर पहुंचकर आग लगने के कारणों को जानने की कोशिश की, लेकिन ऐसा कोई कारण सामने नहीं आया। लोगों की माने तो आग शॉर्ट-सर्किट से लगी है।
विज्ञापन

गांव पेगां निवासी जसवंत का परिवार रात को खाना खाकर सो गया था। जसवंत का 23 वर्षीय बेटा जसबीर तथा उसकी पत्नी 22 वर्षीय मोना मकान के ऊपर बने कमरे में सोए थे। रात 12 बजे ऊपर के कमरे से पड़ोस के लोगों ने आग की लपटें निकलती देखी। इसके बाद उन्होंने शोर मचाया तो जसवंत व परिवार के अन्य सदस्य भी जाग गए और आग बुझाने का प्रयास करने लगे। आग पूरे कमरे में फैल चुकी थी। जसबीर व मोना कमरे से बाहर नहीं निकल पाए। काफी प्रयास के बाद लोगों ने आग पर काबू पाया। अंदर फंसे जसबीर और उसकी पत्नी मोना बुरी तरह से झुलसे मिले। दोनों को रात में ही नागरिक अस्पताल लाया गया। यहां से चिकित्सकों ने दोनों की गंभीर हालत को देखते हुए पीजीआई रोहतक रेफर कर दिया। सूचना मिलने के बाद अलेवा पुलिस पेगां पहुंची और मामले की जांच शुरू की। रोहतक पीजीआई में दोनों के ब्यान दर्ज करने के लिए पुलिस टीम के साथ मजिस्ट्रेट भी पहुंचे। मजिस्ट्रेट को दिए बयान में दोनों ने कहा कि उन्हें नहीं पता कि आग कैसे लगी। वह दोनों सो रहे थे। जब उनकी आंख खुली तो पूरे कमरे में आग फैल चुकी थी, जिसकी वजह से वे बाहर नहीं निकल पाए। अलेवा थाना के कार्यकारी प्रभारी एसआई सत्यवान ने कहा कि सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंच गई थी। सीन ऑफ क्राइम की टीम ने भी आग लगने के कारणों को जानने का प्रयास किया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है। दोनों के मजिस्ट्रेट के सामने बयान करवाए गए हैं। दोनों लगभग 80 प्रतिशत झुलस चुके हैं।
20 दिन पहले हुई थी दोनों की शादी
जसबीर की शादी धरोदी निवासी मोनी के साथ 27 दिसंबर 2019 को हुई थी। जसबीर मजदूरी करके अपने परिवार का पेट पालता है। शादी के बाद पूरा परिवार अभी खुशियां मना रहा था कि यह घटना हो गई। दोनों को नहीं पता था कि आग उनकी खुशियों को राख कर देगी।

आग लगने से झुलसे जसबीर और मोनी की शादी की तस्वीर- फोटो : Jind

पेगां के एक मकान के कमरे में लगी आग में जली हुई रजाई व अन्य सामान।- फोटो : Jind

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें