फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jind News: नए कलेक्टर रेट जारी, फव्वारा चौक पर 1.10 करोड़ का होगा 100 गज का प्लॉट

विज्ञापन
29जेएनडी05-शहर का गोहाना रोड, जहां 20 प्रतिशत तक जमीन के रेटों में बढ़ोतरी हुई है। संवाद - फोटो : बोद्याश्रम चौराहा पर विवाद के बाद मौजूद पुलिस फोर्स। संवाद
विज्ञापन
जींद। एक अप्रैल से जिले में नए कलेक्टर रेट लागू हो जाएंगे। इससे जमीन के रेट में दस से 20 प्रतिशत तक की बढ़ोतरी हो जाएगी। शहर का फव्वारा चौक सबसे महंगा हो जाएगा। यहां 100 गज का प्लॉट अब 1.10 करोड़ का हो जाएगा। यहां जमीन के दाम में 20 प्रतिशत तक की बढ़ोतरी हो जाएगी।
विज्ञापन

ऐसे में व्यवसायिक में 20, आवासीय में 15 और कृषि भूमि के दाम में दस प्रतिशत का इजाफा हो जाएगा। सरकार के निर्देश पर प्रशासन ने एक अप्रैल से नए कलेक्टर रेट लागू करने की पूरी तैयारी पूरी कर ली है। इनका ड्राफ्ट तैयार कर वेबसाइट पर अपलोड कर दिया है। पिछले वित्तवर्ष के रेटों में इजाफा करते हुए कृषि योग्य भूमि के कलेक्टर रेटों में दस प्रतिशत बढ़ोतरी की गई है।
वहीं शहर में व्यावसायिक प्रॉपर्टी और महंगी हो जाएंगी, क्योंकि नए रेटों में 20 प्रतिशत की बढ़ोतरी का प्रावधान किया गया है। इसके अलावा रिहायशी जमीनों के रेटों में 15 प्रतिशत कलेक्टर रेट बढ़ाए जा रहे हैं। इसके लिए जिला प्रशासन ने 31 मार्च तक नए कलेक्टर रेटों को लेकर लोगों से दावे और आपत्ति मांगी है। दावे और आपत्तियों की सुनवाई के बाद रेट फाइनल कर दिए जाएंगे।
विज्ञापन

वर्जन
जिले में नए कलेक्टर रेट एक अप्रैल से लागू हो जाएंगे। इसके लिए 31 मार्च तक दावे और आपत्ति दर्ज करवा सकते हैं। दावे और आपत्तियों की सुनवाई के बाद रेट फाइनल कर दिए जाएंगे। -मोहम्मद इमरान रजा, डीसी जींद
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें