फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jind News: पोस्टमार्टम हाउस में न ठंडक, न इंतजाम...3 साल से नहीं बदला एसी और बोर्ड

विज्ञापन
फोटो 016एसएफडीएम4अस्पताल के पोस्टमार्टम रूम के बाहर लगा हुआ फटा हुआ बोर्ड। संवाद 
विज्ञापन
सफीदों। भीषण गर्मी के बीच शहर के नागरिक अस्पताल की मोर्चरी (पोस्टमार्टम हाउस) में डॉक्टरों, फॉरेंसिक विशेषज्ञों और स्टाफ को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। मोर्चरी में लगा एयर कंडीशनर वर्षों पुराना होने के कारण पर्याप्त ठंडक नहीं दे पा रहा है। यहां आने वाले मृतकों के परिजनों को असुविधा झेलनी पड़ रही है।
विज्ञापन

पोस्टमार्टम हाउस में लगे पुराने एसी की क्षमता कम हो जाने से अंदर का तापमान नियंत्रित नहीं रह पाता। वहीं, शवों को सुरक्षित रखने वाले डीप फ्रीजर के आउटडोर यूनिट भी पोस्टमार्टम कक्ष के भीतर ही लगाए गए हैं। इनसे निकलने वाली गर्म हवा कमरे का तापमान और बढ़ा देती है। ऐसे में कुछ मिनट तक भी कमरे में रुकना मुश्किल हो जाता है।
अस्पताल में पोस्टमार्टम के लिए कई बार क्षत-विक्षत और गले-सड़े शव भी लाए जाते हैं। अत्यधिक गर्मी और पर्याप्त शीतलन व्यवस्था नहीं होने से शवों के जल्दी खराब होने की आशंका बनी रहती है जिससे संक्रमण का खतरा भी बढ़ जाता है। बदबू और उमस के बीच डॉक्टरों व कर्मचारियों को पोस्टमार्टम करना पड़ रहा है जिससे कार्य प्रभावित हो रहा है और प्रक्रिया में अतिरिक्त समय लग रहा है।
विज्ञापन

मृतकों के परिजनों के लिए भी गर्मी से बचाव की कोई व्यवस्था नहीं
इतना ही नहीं, मोर्चरी के बाहर मृतकों के परिजनों के लिए भी गर्मी से बचाव की कोई व्यवस्था नहीं है। भीषण गर्मी में उन्हें खुले में इंतजार करना पड़ता है जिससे उन्हें भी कठिनाइयों का सामना करना पड़ रहा है।
फटा पड़ा है पोस्टमार्टम हाउस का बोर्ड
पोस्टमार्टम रूम के बाहर लगा सूचना बोर्ड भी 3 साल से फटा हुआ है। अस्पताल के अधिकारी और कर्मचारी प्रतिदिन इस मार्ग से गुजरते हैं लेकिन अब तक बोर्ड को बदलने की जरूरत महसूस नहीं की गई। इससे अस्पताल की व्यवस्थाओं पर भी सवाल खड़े हो रहे हैं।
जल्द बदला जाएगा एसी और बोर्ड
मेडिकल अधिकारी डॉ. प्रतीक ने बताया कि पोस्टमार्टम रूम में लगा एसी काफी पुराना हो चुका है और उसे जल्द बदलवाने की प्रक्रिया शुरू की जाएगी। मोर्चरी में कूलर, छत के पंखे और शवों को सुरक्षित रखने के लिए डीप फ्रीजर की व्यवस्था उपलब्ध है। साथ ही पोस्टमार्टम हाउस के बाहर लगे पुराने और फटे बोर्ड को भी जल्द नए बोर्ड से बदल दिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें