01जेएनडी10-नेहा को सम्मानित करते हुए जिला खेल अधिकारी रामपाल हुड्डा। स्रोत कोच
- फोटो : mathura
जींद। दूसरी नेशनल रिले कार्निवल प्रतियोगिता में डिडवाड़ा गांव की नेहा ने 400 मीटर दौड़ में गोल्ड मेडल जीता। यह प्रतियोगिता 30 अप्रैल को चंडीगढ़ में हुई थी। वापस आने पर जिला खेल अधिकारी रामपाल हुड्डा ने खिलाड़ी नेहा और कोच रोहताश सिवाच को सम्मानित किया।
डीएसओ रामपाल हुड्डा ने कहा कि आज लड़कियां किसी भी क्षेत्र में लड़कों से पीछे नहीं है। उन्होंने कहा कि लड़कियां पढ़ाई के साथ-साथ खेलों में भी उत्कृष्ट प्रदर्शन कर रही हैं। ऐसे में अभिभावकों को चाहिए कि वह लड़कियों को भी लड़कों के समान खेल-कूद और पढ़ाई के अवसर प्रदान करें। हुड्डा ने कहा कि समय के साथ अभिभावकों की सोच में अंतर आया है। ऐसे में यह भविष्य के लिए अच्छे संकेत हैं। अभिभावक लड़कियों को खेलों में आगे बढ़ने के लिए प्रेरित कर रहे हैं।