फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jind News: 20 को राष्ट्रव्यापी हड़ताल में श्रम कोड रद्द करने उठाई जाएगी मांग

Fri, 02 May 2025 12:41 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, जींद
विज्ञापन
01जेएनडी05-नेहरू पार्क के बाहर मांगों को लेकर नारेबाजी करते हुए महिला वर्कर। संवाद
विज्ञापन
जींद। अंतरराष्ट्रीय मजदूर दिवस के अवसर पर नेहरू पार्क में जनसभा की गई। इसमें मजदूर, कर्मचारी, किसान और रिटायर्ड कर्मचारी एकत्रित हुए। यहां मजदूरों के सम्मान और अधिकारों के लिए एकजुटता का आह्वान किया। जनसभा की अध्यक्षता संयुक्त रूप से एसकेएस के जिला प्रधान संजीव ढांडा और सीटू उपाध्यक्ष कश्मीर सेलवाल ने की।
विज्ञापन

मजदूर दिवस पर मई दिवस के शहीदों और पहलगाम के शहीदों को याद करते हुए उन्हें श्रद्धांजलि देकर सभा की शुरुआत की। सीटू जिला सचिव कपूर सिंह, किसान सभा के राज्य उपाध्यक्ष फूल सिंह श्योकंद, सर्व कर्मचारी संघ के नेता धर्मबीर भंभेवा, रिटायर्ड कर्मचारी संघ के नेता छज्जू राम ने कहा कि 20 मई को राष्ट्रव्यापी हड़ताल होने जा रही है। इसमें मजदूर, कर्मचारी और किसान भाग लेंगे और श्रम कोड को रद्द करवाने, न्यूनतम वेतन, समान काम-समान वेतन और पक्के रोजगार की मांग उठाई जाएगी। उन्होंने कहा कि एक मई का दिन श्रमिकों के अनमोल योगदान, उनके संघर्षों और अधिकारों को सम्मान देने का अवसर है। जो श्रमिकों की गरिमा और सामाजिक न्याय के प्रति प्रतिबद्धता को दर्शाता है।
इस मौके पर सीटू नेता जोगिंदर, नीलम, रणबीर, बिट्टू, कश्मीर, पवन कुमार, राकेश ईक्कस, आजाद पांचाल, मंगत राम शास्त्री, नूतन प्रकाश, राजकुमार, मनदीप पूनिया, बलदेवा ईक्कस व रोशनी मौजूद रहीं।
विज्ञापन
विज्ञापन

01जेएनडी05-नेहरू पार्क के बाहर मांगों को लेकर नारेबाजी करते हुए महिला वर्कर। संवाद

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें