16जेएनडी07: प्रतियोगिता में मौजूद छात्र और छात्राएं। स्रोत संस्थान
जींद। राजकीय महाविद्यालय में शुक्रवार को सरस्वती नदी के वैदिक, सांस्कृतिक एवं ऐतिहासिक महत्व पर आधारित प्रश्नोत्तरी और भाषण डिक्लेमेशन प्रतियोगिता हुई। इसमें 57 विद्यार्थियों ने अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन किया।
भाषण प्रतियोगिता में निर्णायक मंडल की भूमिका यशवंती, रीतु और सुमन भारद्वाज ने निभाई। अंतिम बीए प्रथम वर्ष ने प्रथम, तमन्ना एमकॉम फाइनल ने द्वितीय और हर्ष बीकॉम द्वितीय वर्ष ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। प्रश्नोत्तरी प्रतियोगिता में नेहा और कीर्ति बीए तृतीय वर्ष प्रथम, पूजा एमए हिंदी द्वितीय वर्ष और अन्नू बीए तृतीय वर्ष द्वितीय ,शुभम और आर्यन बीसीए द्वितीय वर्ष तृतीय स्थान पर रहे।
प्राचार्य श्री सत्यवान मलिक ने कहा कि सरस्वती नदी भारतीय सभ्यता की जीवनरेखा रही है और ऐसे शैक्षणिक आयोजन विद्यार्थियों के ज्ञानवर्धन के साथ-साथ उनके बौद्धिक विकास में भी महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं। प्रश्नोत्तरी प्रतियोगिता का आयोजन श्रीराम कुमार व भाषण प्रतियोगिता का आयोजन डॉ. संदीप द्वारा किया गया। प्रतियोगिताओं के विजेताओं को नकद पुरस्कार देकर सम्मानित किया गया।