19जेएनडी11 : हिंदू कन्या महाविद्यालय में विजेता छात्राओं को प्रमाण- पत्र देते हुए प्राचार्य डॉ
जींद। हिंदू कन्या महाविद्यालय में वाणिज्य विभाग की पावर पॉइंट प्रेजेंटेशन प्रतियोगिता का बुधवार को आयोजन हुआ। कार्यक्रम की अध्यक्षता प्राचार्य डॉ. पूनम मोर ने की। संचालन डॉ. पूनम भारद्वाज ने किया, जबकि प्रतियोगिता मूल्यांकन कीर्ति बंसल डॉ. उपासना गर्ग और कुमारी ज्योतिका ने किया।
उन्होंने कहा कि इस प्रकार की प्रतियोगिताएं छात्राओं में संप्रेषण कौशल, अभिव्यक्ति का विकास और आत्मविश्वास बढ़ाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाती हैं। निर्णायकों ने छात्राओं की विषय-वस्तु की समझ, प्रस्तुति शैली तथा तकनीकी दक्षता के आधार पर निष्पक्ष रूप से अंक प्रदान किए। इस दौरान दस छात्राओं ने भाग लिया। प्रतिभागियों ने रिटेलिंग, सैंपलिंग और उसके प्रकार, लेबलिंग एंड पैकेजिंग, तथा ई कॉमर्स बनाम पारंपरिक कॉमर्स जैसे विषयों पर अपने विचार पीपीटी के माध्यम से प्रस्तुत किए। प्रतियोगिता के परिणाम में नेहा ने प्रथम स्थान, तानिया वर्मा ने द्वितीय स्थान तथा कोमल शर्मा ने तृतीय स्थान प्राप्त किया, जबकि दीक्षा को सांत्वना पुरस्कार प्रदान किया गया।