फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jind News: निबंध प्रतियोगिता में नेहा प्रथम और मंजू द्वितीय

विज्ञापन
16जेएनडी11: प्रतियोगिता में विजेता छात्राओं को सम्मानित करते स्टाफ सदस्य। स्रोत संस्थान - फोटो : reasi news
विज्ञापन
जींद। राष्ट्रीय युवा दिवस के अवसर पर युवा सप्ताह के अंतर्गत राजकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान में महिला सशक्तिकरण विषय पर निबंध प्रतियोगिता हुई। प्रतियोगिता में स्टेनो इंग्लिश व्यवसाय की छात्रा नेहा ने प्रथम स्थान, ड्रेस मेकिंग व्यवसाय की छात्रा मंजू ने द्वितीय और कोपा व्यवसाय की छात्रा सृष्टि ने तृतीय प्राप्त किया।
विज्ञापन

कार्यक्रम की अध्यक्षता प्राचार्य नरेश कुमार पांचाल ने की। यह आयोजन आधुनिक भारत के महान चिंतक, समाज सुधारक एवं युवाओं के प्रेरणास्रोत स्वामी विवेकानंद की जयंती के उपलक्ष्य में संपन्न हुआ।
कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्य अतिथि डॉ. शिवानी ने स्वामी विवेकानंद की प्रतिमा पर पुष्प अर्पित कर एवं दीप प्रज्वलन के साथ किया गया। उन्होंने कहा कि महिला सशक्तिकरण राष्ट्र की प्रगति की आधारशिला है। उन्होंने कहा कि आज की महिलाएं शिक्षा, तकनीक, खेल, राजनीति एवं उद्योग जैसे हर क्षेत्र में अपनी सशक्त उपस्थिति दर्ज करा रही हैं।
विज्ञापन

प्राचार्य नरेश कुमार पांचाल ने स्वामी विवेकानंद के आदर्शों को अपनाने के लिए प्रेरित किया। इस अवसर पर वर्ग अनुदेशक मंगल सिंह, नरेंद्र ढुल, सुरेंद्र खटकड़, श्याम सुंदर, मनदीप राज, और सोमवीर मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें