फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एसआईआर प्रक्रिया में लापरवाही बर्दाश्त नहीं होगी, अधिकारी गंभीरता से निभाएं जिम्मेदारी : एसडीएम

विज्ञापन
फोटो 5 नरवाना। सरपंचों की बैठक लेते हुए एसडीएम जगदीश चंद्र। स्रोत प्रशासन।
विज्ञापन
नरवाना। निर्वाचन पंजीयन अधिकारी एवं एसडीएम जगदीश चंद्र ने मतदाता सूची के विशेष गहन पुनरीक्षण एसआईआर अभियान से जुड़े अधिकारियों और कर्मचारियों को प्रक्रिया पूरी गंभीरता, पारदर्शिता और निष्पक्षता के साथ संपन्न कराने के निर्देश दिए। वीरवार को लघु सचिवालय में उनकी अध्यक्षता में एईआरओ, सुपरवाइजर, ग्राम सचिव, सरपंचों तथा नगर पार्षदों की अलग-अलग बैठकें आयोजित की गईं।
विज्ञापन

एसडीएम ने कहा कि एसआईआर प्रक्रिया अत्यंत महत्वपूर्ण और संवेदनशील है। चुनाव आयोग के स्पष्ट निर्देश हैं कि अभियान में किसी भी प्रकार की लापरवाही, ढिलाई या कोताही स्वीकार नहीं की जाएगी। उन्होंने अधिकारियों और कर्मचारियों को अपनी जिम्मेदारियों को प्राथमिकता के आधार पर निभाने तथा बीएलओ को हर संभव सहयोग देने के निर्देश दिए।
उन्होंने एईआरओ को पूरी प्रक्रिया की लगातार निगरानी रखने और सुपरवाइजरों को फील्ड में रहकर बीएलओ और बीएलए-2 के साथ समन्वय बनाए रखने को कहा। साथ ही सभी संबंधित अधिकारियों को हर दो घंटे में एसआईआर की प्रगति रिपोर्ट डैशबोर्ड पर अपलोड करने के निर्देश भी दिए। एसडीएम ने ग्राम सचिवों, सरपंचों और नगर पार्षदों से गांवों और वार्डों में मुनादी करवाकर मतदाताओं को जागरूक करने को कहा।
विज्ञापन

उन्होंने बताया कि बीएलओ 14 जुलाई तक घर-घर जाकर एसआईआर प्रक्रिया पूरी करेंगे। मतदाताओं से अपील की गई कि वे बीएलओ के आने पर दो नवीनतम पासपोर्ट आकार के रंगीन फोटो तथा दो पहचान पत्र तैयार रखें ताकि फॉर्म भरने में किसी प्रकार की परेशानी न हो।
उन्होंने बताया कि विधानसभा क्षेत्र के सभी 225 मतदान केंद्रों पर 15 जून से एसआईआर अभियान शुरू हो चुका है। प्रशासन प्रक्रिया से जुड़े सभी कर्मचारियों को आवश्यक सहयोग उपलब्ध कराएगा तथा किसी भी तकनीकी समस्या के समाधान के लिए मार्गदर्शन भी दिया जाएगा। बैठक में नायब तहसीलदार रणवीर सिंह, बीईओ संतोष शर्मा, चुनाव कानूनगो सतीश कुमार सहित संबंधित अधिकारी और कर्मचारी उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें