नरवाना। लघु सचिवालय के सभागार में वीरवार को आयोजित समाधान शिविर की अध्यक्षता करते हुए एसडीएम जगदीश चंद्र ने अधिकारियों को निर्देश दिए। एसडीएम ने कहा कि मुख्यमंत्री स्वयं समाधान शिविरों की निगरानी कर रहे हैं। ऐसे में शिकायतों के निस्तारण में लापरवाही या ढिलाई बरतने वाले अधिकारी स्वयं जिम्मेदार होंगे।
उन्होंने कहा कि आमजन उम्मीद के साथ अपनी समस्याएं लेकर शिविर में पहुंचते हैं। इसलिए अधिकारियों को संवेदनशीलता और जवाबदेही के साथ कार्य करना चाहिए। उन्होंने लोगों से भी अपील की कि यदि कोई अधिकारी उनकी समस्या को अनसुना करता है या संतोषजनक जवाब नहीं देता तो इसकी जानकारी सीधे उन्हें दें।
शिविर में कुल पांच शिकायतें प्राप्त हुई जिनका मौके पर ही अधिकारियों ने समाधान कर दिया। इस दौरान डीएसपी कमलदीप राणा भी मौजूद रहे।