फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jind News: शतरंज प्रतियोगिता में नीलम शर्मा अव्वल

Sun, 20 Jul 2025 11:49 PM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, जींद
विज्ञापन
20जेएनडी09-राजकीय कन्या वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय में आयोजित जिला स्तरीय शतरंज प्रतियोगिता में प
विज्ञापन
जींद। अंतरराष्ट्रीय शतरंज दिवस के अवसर पर राजकीय कन्या वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय में जिला स्तरीय शिक्षक शतरंज प्रतियोगिता का आयोजन प्राचार्य अनीता सांगवान की अध्यक्षता में किया गया।
विज्ञापन

इसमें मुख्य अतिथि के रूप में खंड शिक्षा अधिकारी राजपाल देशवाल उपस्थित रहे। निर्णायक की भूमिका में राजकीय कन्या वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय से रामनिवास पीटीआई, राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय पिल्लूखेड़ा से राकेश बडाला, राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय शामलो कलां से गौरव आशरी, राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय जीतगढ़ से अमित कुमार और राजकीय उच्च विद्यालय खटकड़ से सुरेश कुमार ने निभाई। एईओ सुरेंद्र कुमार ने बताया कि पुरुष वर्ग में प्रथम स्थान पर नगूरां से अध्यापक सुरेश कुमार, दूसरे स्थान पर पीएमश्री स्कूल अलेवा से अमित बांगड़ और तीसरा स्थान प्राथमिक अध्यापक कालवा से भूपेंद्र सिंह ने प्राप्त किया।
महिलाओं के मुकाबले में प्रथम स्थान राजकीय सीनियर सेकेंडरी स्कूल गढ़वाली खेड़ा से नीलम शर्मा और दूसरे स्थान पर राजकीय कन्या वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय जींद से सीमा गुप्ता ने प्राप्त किया। प्राचार्य अनीता सांगवान और खंड शिक्षा अधिकारी राजपाल देशवाल ने कहा कि शतरंज खेल हमें विरासत में मिला है और यह दिमाग का खेल है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें