11जेएनडी11-सीआरएसयू में आयोजित व्याख्यान में संबोधित करती प्रो. निवेदिता हुड्डा। स्रोत विवि
जींद। चौधरी रणबीर सिंह विश्वविद्यालय में शिक्षा विभाग की तरफ से राष्ट्रीय शिक्षा नीति-2020 में कल्पित शिक्षक शिक्षा विषय पर व्याख्यान हुआ। प्रो. निवेदिता हुड्डा ने बताया कि 21वीं सदी के विद्यार्थियों के लिए 21वीं सदी के शिक्षकों की आवश्यकता है जो डिजिटल स्किल्स, सहानुभूति और बहुआयामी दक्षताओं से युक्त हों।
शिक्षक केवल ज्ञान देने वाला नहीं बल्कि सुविधादाता और मार्गदर्शक की भूमिका निभाएगा। उन्होंने बाल-केंद्रित पाठ्य-पद्धतियां, क्रियात्मक अधिगम, सोचो-जुड़ो-साझा करो, सामुदायिक आधार पर अधिगम, भिन्नात्मक निर्देश व प्रौद्योगिकी समेकित शिक्षण जैसी नवीन शिक्षण विधियों पर जोर दिया।
उन्होंने बताया कि एनईपी-2020 के तहत संयुक्त शिक्षक शिक्षा कार्यक्रम शुरू किया है जिसमें चार वर्षीय बहुविषयी डिग्री का प्रावधान है। इसके साथ ही शिक्षकों के लिए राष्ट्रीय पेशेवर मानक और राष्ट्रीय मार्गदर्शन मिशन जैसी योजनाएं भी शुरू की गई हैं, जो शिक्षकों के निरंतर व्यावसायिक विकास पर केंद्रित हैं।कार्यक्रम में डॉ. रितु रानी, डॉ. सविता रानी, रोमी कादयान मौजूद रहे।