फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पीपीपी से जुड़े जरूरी वेरिफिकेशन का काम किया जाएगा पूरा : डीसी

विज्ञापन
विज्ञापन
जींद। जिले की सभी ग्राम पंचायतों में ग्राम सभाओं का आयोजन किया जाएगा। इन ग्राम सभाओं में परिवार पहचान पत्र से जुड़े जरूरी वेरिफिकेशन का काम किया जाएगा। इसका उद्देश्य परिवारों की सही जानकारी अपडेट करना है।
विज्ञापन

डीसी डॉ. वैशाली शर्मा ने बुधवार को ग्राम सभाओं के आयोजन और वेरिफिकेशन कार्य को लेकर अधिकारियों के साथ बैठक की। उन्होंने कहा कि यह कार्य समय पर और सही तरीके से पूरा किया जाए। इससे पहले हरियाणा के मुख्य सचिव अनुराग रस्तोगी ने वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से प्रदेश के उपायुक्तों और संबंधित अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।

डीसी ने कहा कि ग्राम सभाओं में परिवार पहचान पत्र से जुड़ी अलग-अलग जानकारियों की जांच की जाएगी। इनमें परिवार की संरचना, एएवाई के परिवारों की जानकारी, एक लाख 80 हजार रुपये से कम वार्षिक आय वाले परिवारों की आय, कच्ची छत वाले मकानों की स्थिति और परिवार के सदस्यों के व्यवसाय से संबंधित जानकारी शामिल है।
विज्ञापन

उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिए कि सभी वेरिफिकेशन का काम निर्धारित समय में पूरा किया जाए। इसके लिए ग्राम पंचायत स्तर पर जरूरी तैयारियां पहले से पूरी करने के निर्देश भी दिए गए हैं। डीसी ने कहा कि जिले की सभी ग्राम पंचायतों में ग्राम सभाएं तय कार्यक्रम के अनुसार आयोजित की जाएंगी। एडीसी को इस कार्य का ओवरऑल इंचार्ज बनाया गया है। उन्होंने निर्देश दिए कि ग्राम पंचायतवार ग्राम सभाओं का शेड्यूल जल्द तैयार कर आयोजन शुरू करवाएं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें