फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jind News: नौतपा दोपहर तक तपा, शाम को गिरी बूंदें भी नहीं दिला सकीं राहत

Sun, 02 Jun 2024 03:02 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, जींद
विज्ञापन
01जेएनडी23 : शाम को छह बजे के बाद आसमान में छाए काले बादल। संवाद
विज्ञापन
जींद। भीषण गर्मी तथा लू के साथ तप रहे नौतपा के अंतिम दौर में शनिवार दोपहर बाद तेज हवा के साथ धूल उड़ी। कुछ बूंदें भी गिरीं, लेकिन गर्मी से राहत नहीं मिल पाई।
विज्ञापन

शनिवार को अधिकतम तापमान 47.2 तथा न्यूनतम तापमान 30.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। हवा की गति 19 किलोमीटर प्रति घंटा रही, जबकि हवा में नमी की मात्रा 21 प्रतिशत दर्ज की गई। मौसम में आए बदलाव से शाम को छह बजे के बाद लोगों को कुछ हद तक गर्मी से राहत मिली। मौसम विभाग के अनुसार 3 जून तक मौसम परिवर्तनशील रहेगा। तापमान में हल्की गिरावट आएगी।
पिछले 10 दिन से भीषण गर्मी तथा चल रही लू ने लोगों को बेहाल किया हुआ है। इससे जनजीवन अस्त-व्यस्त होने के साथ कामकाज भी प्रभावित हो गए थे। शनिवार को दिन का आगाज आग उगलते सूर्य के साथ हुआ।
विज्ञापन

दिन चढ़ने के साथ मौसम का मिजाज काफी गर्म हो गया। दोपहर बाद मौसम ने करवट लिया और और हवा के साथ धूल उड़ने लगी। इसके साथ आकाश में जमा धूल के बादल भी दिखाई दिए। हवा की गति भी 19 किलोमीटर प्रतिघंटा जा पहुंची। शाम को लगभग 4 बजे कुछ बूंदें भी गिरीं, लेकिन गर्मी से राहत नहीं मिल पाई।

01जेएनडी23 : शाम को छह बजे के बाद आसमान में छाए काले बादल। संवाद

01जेएनडी23 : शाम को छह बजे के बाद आसमान में छाए काले बादल। संवाद

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें