फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jind News: नौजवान सभा और किसान सभा ने कर्मचारियों के आंदोलन को दिया समर्थन

विज्ञापन
फोटो 6 नरवाना। धरने पर बैठे सफाई कर्मचारी। स्रोत कर्मचारी।
विज्ञापन
नरवाना। हरियाणा राज्य नगर पालिका संघ के आह्वान पर नगर परिषद नरवाना के कर्मचारियों की हड़ताल सोमवार को 19वें दिन भी जारी रही। हड़ताल की अध्यक्षता अग्निशमन कर्मचारी विनोद ने की। इस दौरान नौजवान सभा और किसान सभा के पदाधिकारियों ने धरनास्थल पर पहुंचकर कर्मचारियों के आंदोलन को समर्थन दिया और सरकार के खिलाफ नारेबाजी कर रोष जताया।
विज्ञापन

अखिल भारतीय किसान सभा के राज्य अध्यक्ष मास्टर बलबीर सिंह ने कर्मचारियों को संबोधित करते हुए कहा कि सरकार की नीतियां किसान और मजदूर विरोधी हैं। उन्होंने कहा कि मौजूदा सरकार के कार्यकाल में कर्मचारियों, मजदूरों, किसानों और विद्यार्थियों के हितों की अनदेखी की जा रही है। उन्होंने कर्मचारियों की मांगों का समर्थन करते हुए आंदोलन में सहयोग का आश्वासन दिया।
इस दौरान नरेश दनौदा ने भी कर्मचारियों को संबोधित किया। धरने की अध्यक्षता कर रहे विनोद ने कहा कि कर्मचारियों का आंदोलन लगातार गति पकड़ रहा है। सरकार को कर्मचारियों की मांगों पर गंभीरता से विचार कर उनका समाधान करना चाहिए। उन्होंने कहा कि यदि सरकार ने मांगें पूरी नहीं कीं तो सभी संगठनों के सहयोग से आंदोलन को और तेज किया जाएगा।
विज्ञापन

उन्होंने बताया कि हड़ताल को 25 और 26 अगस्त तक आगे बढ़ाया गया है। इस अवसर पर अग्निशमन विभाग से सुभाष, सत्यवान, इकाई प्रधान राजा सिंह व रामनिवास सहित नगर परिषद के सफाई कर्मचारी उषा देवी, नीलम देवी, राजो देवी, इकाई प्रधान बंटी बेदी, गुरमेल सिंह, संदीप कुमार, कृष्ण कुमार, रंजन कुमार मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें