फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jind News: राष्ट्रीय लोक अदालत का आयोजन आठ मार्च को

Wed, 26 Feb 2025 12:22 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, जींद
विज्ञापन
विज्ञापन
जींद। जिला विधिक सेवा प्राधिकरण की ओर से जींद न्यायिक परिसर व उपमंडल स्तर पर नरवाना व सफीदों में आठ मार्च को राष्ट्रीय लोक अदालत का आयोजन किया जाएगा। सीजेएम मोनिका ने बताया कि आपसी समझौते से हल हो सकने वाले मामलों को राष्ट्रीय लोक अदालत काफी कारगर साबित हो रही है। लोक अदालत में सस्ता व सुलभ न्याय मिलता है और इसकी प्रक्रिया बिल्कुल साधारण है। इसमें दोनों पक्षों की सहमति से केस का निपटारा किया जाता है। इसमें लोगों के धन व समय की बचत होती है।
विज्ञापन

सीजेएम मोनिका ने बताया कि लोक अदालत न्यायालयों के बाहर विवादों के समाधान के लिए होती है। इसे जनता की अदालत भी कहा जाता है। यह निष्पक्ष और सरल न्याय प्रदान करता है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें