फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jind News: 13 दिसंबर को लगेगी राष्ट्रीय लोक अदालत

विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

जींद। सचिव, जिला विधिक सेवाएं प्राधिकरण मोनिका ने बताया कि 13 दिसंबर को राष्ट्रीय लोक अदालत लगेगी। सीजेएम मोनिका ने बताया कि विभिन्न श्रेणी के मामलों का त्वरित निपटारा किया जाएगा। उन्होंने बताया कि इस लोक अदालत में क्रिमिनल कंपाउंडेबल अपराध, चेक बाउंस, मनी रिकवरी, मोटर दुर्घटना क्षतिपूर्ति, लेबर विवाद, भूमि अधिग्रहण, सेवा मामलों वेतन, भत्ता, राजस्व विवाद और अन्य सिविल मामलों का निपटारा किया जाएगा।
लोक अदालत के लिए चार बेंचों का गठन किया गया है। पहली बेंच का नेतृत्व अतिरिक्त जिला एवं सत्र न्यायाधीश शिफा करन सिंह करेंगे जो सत्र न्यायालयों के सभी मामलों को देखेंगे। दूसरी बेंच प्रधान न्यायाधीश फैमिली कोर्ट कीर्ति जैन की अध्यक्षता में कार्य करेगी और फैमिली कोर्ट के सभी मामलों डिवोर्स को छोड़कर का निपटारा करेगी।
विज्ञापन

तीसरी बेंच जेजएमआईसी विवेक सिंह के अधीन होगी जो सिविल, क्रिमिनल, अनट्रेस, कैंसिलेशन रिपोर्ट, समरी मामलों के साथ एसीजेएम जसबीर की अदालत के मामलों और पीएनबी व एसबीआई के प्री-लिटिगेटिव मामलों को निपटाएगी।
विज्ञापन

चौथी बेंच न्यायिक दंडाधिकारी पारिंदर सिंह की अध्यक्षता में अपनी अदालत के सभी मामलों के अलावा अन्य सभी बैंकों के प्री-लिटिगेटिव मामलों का निपटारा करेगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें