फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jind News: स्व. कुलदीप सिंह रेढू की स्मृति में राष्ट्रीय कबड्डी प्रतियोगिता 16 को

विज्ञापन
14जेएनडी10: स्व कुलदीप सिंह रेढू।
विज्ञापन
जींद। कबड्डी कोच व जिला खेल अधिकारी स्वर्गीय कुलदीप सिंह रेढू की स्मृति में 16 अप्रैल को अर्जुन स्टेडियम में प्रथम नेशनल स्टाइल ओपन कबड्डी प्रतियोगिता होगी। प्रतियोगिता में देशभर के खिलाड़ी अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन करेंगे।
विज्ञापन


आयोजन में कई अंतरराष्ट्रीय स्तर के कबड्डी खिलाड़ी विशेष रूप से आमंत्रित किए गए हैं जिनमें अर्जुन अवार्डी संदीप नरखाल, एशियन गेम्स गोल्ड मेडलिस्ट प्रदीप नरवाल, राकेश नरवाल, विकास कंदौला, नरेंद्र कंदौला, सचिन, नवदीप दूहन और आकाश पहल शामिल हैं।
प्रतियोगिता में विजेता टीम को 71 हजार रुपये, उपविजेता को 41 हजार रुपये, जबकि तीसरे और चौथे स्थान पर रहने वाली टीमों को 11-11 हजार रुपये की नकद राशि प्रदान की जाएगी। रामराज कबड्डी क्लब की ओर से आयोजित इस प्रतियोगिता का उद्देश्य खेलों को बढ़ावा देने के साथ-साथ युवाओं को नशा मुक्त हरियाणा के संदेश से जोड़ना है। आयोजकों ने सभी खेल प्रेमियों को इस आयोजन में भाग लेने व खिलाड़ियों का उत्साहवर्धन करने के लिए आमंत्रित किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें