जींद। सर्वसमाज द्वारा आंबेडकर जयंती पर मंगलवार को रानी तालाब पर कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि डॉ. कृष्ण लाल मिड्ढा ने बाबा साहेब की मूर्ति पर माल्यार्पण किया।
इस अवसर पर बोलते हुए डिप्टी स्पीकर ने कहा कि बाबा साहेब ने उस कठिन दौर में शिक्षा की अलख जगाई, जब वंचित वर्गों के लिए पढ़ने के अवसर न के बराबर थे। आज पूरा देश उनके द्वारा रचित संविधान की छत्रछाया में सुरक्षित है, जो उनकी दूरदर्शिता और महान चिंतन का जीवंत प्रमाण है।
डॉ. मिड्ढा आगे कहा कि शिक्षा शेरनी का वह दूध है, जो पिएगा वही दहाड़ेगा। उन्होंने समाज के हर वर्ग से शिक्षा को प्राथमिकता देने की अपील की ताकि एक सशक्त राष्ट्र का निर्माण हो सके।