फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jind News: नए साल में नरवाना को मिलेगी आधुनिक रेस्ट हाउस की सौगात

विज्ञापन
28जेएनडी36: जींद में बना रेलवे जंक्शन का नया भवन। संवाद - फोटो : अमर उजाला में छपी अपनी खबर पढ़ती बाल वैज्ञानिक पूजा पाल।
विज्ञापन
नरवाना।
विज्ञापन

हरियल रेस्ट हाऊस परिसर में बनी पुरानी और जर्जर बिल्डिंग को तोड़ने का कार्य चल रहा है। आने वाले नए साल 2026 में इसी स्थान पर अब एक नई आधुनिक और तीन मंजिला एडिशनल रेस्ट हाउस बिल्डिंग का निर्माण किया जाएगा जिस पर करीब 2 करोड़ 54 लाख रुपये की लागत आएगी।
जानकारी के अनुसार, पुरानी बिल्डिंग को तोड़ने का कार्य आगामी दिनों में पूरा कर लिया जाएगा। इसके बाद फाउंडेशन का काम शुरू होगा। उम्मीद जताई जा रही है कि नए साल की शुरुआत के साथ ही नई बिल्डिंग के निर्माण कार्य को गति मिल जाएगी। इस एडिशनल रेस्ट हाऊस को पूरी तरह तैयार होने में करीब डेढ़ साल का समय लगेगा।
विज्ञापन

नई इमारत को आधुनिक जरूरतों को ध्यान में रखते हुए डिजाइन किया गया है। पहली मंजिल पर 60 लोगों की क्षमता वाला अत्याधुनिक कॉन्फ्रेंस हॉल बनाया जाएगा। यह हॉल साउंड प्रूफ होगा और इसमें विशेष प्रकार की आरामदायक कुर्सियां लगाई जाएंगी। आगे की पंक्ति में माइक की सुविधा भी उपलब्ध रहेगी, जिससे वीआईपी, वीवीआईपी या अन्य अधिकारियों की बैठकों में कोई परेशानी नहीं होगी।
अभी तक रेस्ट हाऊस में कॉन्फ्रेंस हॉल की सुविधा नहीं होने के कारण बैठकें पार्क या खुले स्थान पर आयोजित करनी पड़ती थीं। पहली मंजिल पर ही किचन और डाइनिंग रूम का निर्माण भी किया जाएगा। दूसरी मंजिल पर मुख्यमंत्री और वीआईपी के लिए विशेष सूट तैयार किए जाएंगे, जहां केवल सीएम और विशिष्ट अतिथि ही ठहर सकेंगे। तीसरी मंजिल पर चार अधिकारियों के लिए अलग-अलग कमरे बनाए जाएंगे, साथ ही एक अतिरिक्त कक्ष को कार्यालय के रूप में उपयोग किया जाएगा।
शहरवासियों का कहना है कि नए साल में इस तरह की आधुनिक सुविधा नरवाना की पहचान को और मजबूत करेगी। नई एडिशनल बिल्डिंग के तैयार होने के बाद मौजूदा रेस्ट हाऊस को सबोर्डिनेट रेस्ट हाऊस के रूप में उपयोग किया जाएगा। इसमें वीआईपी और वीवीआईपी के साथ आने वाला स्टाफ व सुरक्षा कर्मी ठहर सकेंगे। निर्माण कार्य का टेंडर पंकज गोयल कॉन्ट्रेक्टर को दिया गया है, जिसे फरवरी 2027 तक पूरा किया जाना है।


आधुनिक सुविधाओं से लैस होगा नया रेस्ट हाऊस कृष्ण बेदी
कैबिनेट मंत्री कृष्ण कुमार बेदी ने बताया कि नरवाना में नए रेस्ट हाउस की आवश्यकता लंबे समय से महसूस की जा रही थी। प्रस्ताव आते ही इसे सीएम नायब सैनी के समक्ष रखा गया, जिसे तुरंत मंजूरी मिली। सीएम ने नरवाना की रैली में मंच से इसकी घोषणा भी की थी। अब निर्माण कार्य जल्द शुरू हो जाएगा और नया रेस्ट हाऊस आधुनिक सुविधाओं से लैस होगा।
-
नौ हाईवे से घिरे जींद को नववर्ष में मिलेगी देश के पहले हाइड्रोजन प्लांट की सौगात

जींद। जींद में देश का पहला हाइड्रोजन उत्पादन प्लांट तैयार हो गया है। यह प्लांट रेलवे जंक्शन के नजदीक स्थापित किया गया है। आने वाले समय में हाइड्रोजन आधारित रेल परिवहन की शुरुआत यहीं से होगी। जींद-सोनीपत ट्रैक पर जल्द ही हाइड्रोजन ट्रेन के संचालन की योजना है। इसके लिए आवश्यक ईंधन इसी प्लांट से उपलब्ध कराया जाएगा। यह पहल न केवल पर्यावरण के अनुकूल है, बल्कि स्वच्छ ऊर्जा क्रांति की दिशा में देश के लिए मील का पत्थर साबित होगी। अधिकारियों के अनुसार, हाइड्रोजन ईंधन से चलने वाली ट्रेन से प्रदूषण में कमी आएगी और ईंधन आयात पर निर्भरता भी घटेगी।
-
रेलवे जंक्शन भवन निर्माण पूरा, उद्घाटन रह गया अधूरा

जींद। रेलवे जंक्शन का नया भवन बनकर तैयार हो चुका है। फिलहाल यात्रियों को इसके उद्घाटन का इंतजार है। लगभग 35 करोड़ रुपये की लागत से बना यह आधुनिक भवन यात्रियों को बेहतर सुविधाएं देने के लिए तैयार है। रेलवे के अनुसार वर्ष 2026 में इस भवन का औपचारिक उद्घाटन प्रस्तावित है। फिलहाल तकनीकी मंजूरियों और कुछ प्रशासनिक औपचारिकताओं के पूरे होने का इंतजार किया जा रहा है। नए जंक्शन भवन का डिजाइन आधुनिक आवश्यकताओं को ध्यान में रखकर तैयार किया गया है।
यहां वेटिंग हॉल, अत्याधुनिक टिकट काउंटर, डिजिटल सूचना बोर्ड, सीसीटीवी कैमरे, एस्केलेटर और लिफ्ट जैसी सुविधाएं उपलब्ध कराई गई हैं। इसके अलावा दिव्यांग यात्रियों की सुविधा के लिए विशेष रैंप और अलग से बैठने की व्यवस्था भी की गई है। साफ-सफाई और सुरक्षा पर विशेष ध्यान देते हुए पूरे परिसर में हाईटेक सिस्टम लगाए गए हैं।जंक्शन के नए भवन के तैयार होने से शहर के साथ जुड़े आसपास के जिलों के यात्रियों को भी बड़ा लाभ मिलेगा। पुराने भवन पर लगातार बढ़ते दबाव और भीड़ के कारण यात्रियों को परेशानियों का सामना करना पड़ता था। नए भवन के शुरू होने के बाद यात्रियों को अधिक जगह, बेहतर व्यवस्था और आधुनिक सेवाओं का लाभ मिलेगा।
नए जंक्शन के शुरू होने से क्षेत्र में आर्थिक गतिविधियां बढ़ेंगी और शहर की छवि भी निखरेगी। दैनिक यात्री सुनील नायक, प्रवीण पांचाल, गौरव नरवाना, कमल, राहुल शर्मा का कहना है कि लंबे समय से इंतजार कर रहे हैं। अब उम्मीद है कि निर्धारित समय पर उद्घाटन हो जाएगा और उन्हें बेहतर सुविधाएं मिलनी शुरू होंगी।
विज्ञापन

रेलवे जंक्शन का भवन का निर्माण पूरा हो गया है। फिलहाल लिफ्ट और एस्केलेटर का काम चल रहा है। यात्रियों को भवन की सुविधा मिलने लगी है। अभी उद्घाटन की तारीख निर्धारित नहीं हुई है। -जेएस कुंडू, अधीक्षक, रेलवे जंक्शन जींद

28जेएनडी36: जींद में बना रेलवे जंक्शन का नया भवन। संवाद- फोटो : अमर उजाला में छपी अपनी खबर पढ़ती बाल वैज्ञानिक पूजा पाल।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें